विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

Rajasthan Politics: राजेंद्र राठौड़ से मिलने पहुंचे कांग्रेस से निष्कासित अमीन खान, पश्चिमी राजस्थान में सियासी हलचल तेज़

गुरुवार को अमीन खान ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर मुलाकात की थी, और आज उन्होंने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ से भेंट की. इन मुलाकातों के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमीन खान अपनी राजनीतिक दिशा बदल सकते हैं.

Rajasthan Politics: राजेंद्र राठौड़ से मिलने पहुंचे कांग्रेस से निष्कासित अमीन खान, पश्चिमी राजस्थान में सियासी हलचल तेज़

Barmer News: पूर्व मंत्री अमीन खान की भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुई मुलाकात के बाद पश्चिमी राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है. यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. अमीन खान को पश्चिमी राजस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय का कद्दावर नेता माना जाता है. लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने के आरोप में कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

कांग्रेस नेताओं से मिलना चाहते थे आमीन खान 

अमीन खान लगातार कांग्रेस नेता हरीश चौधरी पर आरोप लगा रहे हैं कि वे पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाकर उन्हें पार्टी से बाहर करवाने की साजिश कर रहे हैं. हाल ही में अमीन खान अपने समर्थकों के साथ बाड़मेर पहुंचे थे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की कोशिश की थी.

लेकिन नेताओं के काफिले का रूट अचानक बदल जाने के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी थी, जिससे नाराज समर्थकों ने हरीश चौधरी और स्थानीय सांसद पर रूट बदलवाने के आरोप लगाए और विरोध जताया.

कल की थी अशोक गहलोत से मुलाक़ात 

गुरुवार को अमीन खान ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर मुलाकात की थी, और आज उन्होंने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ से भेंट की. इन मुलाकातों के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमीन खान अपनी राजनीतिक दिशा बदल सकते हैं. खासकर भाजपा नेताओं से करीबी बढ़ने के संकेतों ने क्षेत्रीय राजनीति को नया मोड़ दे दिया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी बांटेगी सिंदूर, डोटासरा बोले- सिंदूर नहीं जवाब चाहिए, राठौड़ ने कहा- कांग्रेस की आत्मा मर चुकी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com