विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

बीजेपी के सिंदूर बांटने पर डोटासरा बोले - सिंदूर नहीं जवाब चाहिए, राठौड़ का पलटवार, कहा - कांग्रेस की आत्मा मर चुकी है 

डोटासरा ने कहा कि जिनका सिंदूर उजड़ गया, अब उनको सिंदूर नहीं, न्याय और जवाब चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी जी को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है. कोई भी महिला अपने पति के नाम का सिंदूर लगाती है, यह भारतीय परंपरा है.

बीजेपी के सिंदूर बांटने पर डोटासरा बोले - सिंदूर नहीं जवाब चाहिए, राठौड़ का पलटवार, कहा - कांग्रेस की आत्मा मर चुकी है 
मदन राठौड़ और गोविंद सिंह डोटासरा

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत के पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिन्दूर के तहत हमले के बाद अब इस पर राजनीति भी तेज़ हो गई है. भाजपा ने एक अभियान का एलान किया है, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सिन्दूर बाटेंगे. राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के सिंदूर और अक्षत बांटने के इस अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किस बात का सिंदूर बंटवा रहे हैं? जिन महिलाओं के सिंदूर को चुन-चुन कर उजाड़ा गया, अब उन्हीं को सिंदूर बांटने की कोशिश की जा रही है.

''मोदी जी को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है''

डोटासरा ने कहा कि जिनका सिंदूर उजड़ गया, अब उनको सिंदूर नहीं, न्याय और जवाब चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी जी को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है. कोई भी महिला अपने पति के नाम का सिंदूर लगाती है, यह भारतीय परंपरा है. ऐसे में भाजपा द्वारा बांटे जा रहे सिंदूर को कोई भी महिला स्वीकार करेगी, यह असंभव है और यह प्रयास निंदनीय भी है.

मोदी खुद विदेशी चश्मा, जूते और कपड़े पहनते हैं-डोटासरा 

डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि ये केवल वोट की राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को भावनाओं में बहकाकर, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर सत्ता में तो आ गई, लेकिन अब उनके सारे दांव उलटे पड़ रहे हैं. डोटासरा ने मोदी के पुराने बयानों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “एक के बदले दस सिर लाने और आंखें लाल करने वाले मोदी अब ठंडे क्यों पड़ गए?” मोदी खुद विदेशी चश्मा, जूते और कपड़े पहनते हैं, और फिर देश में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की बातें करते हैं.

मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बयान पर सख़्त आपत्ति जताई है. राठौड़ ने एनडीटीवी से कहा," डोटासरा जी की आत्मा मर चुकी है, वो नहीं समझते कि सिंदूर मां शक्ति को चढ़ाया जाता है. मां दुर्गा को चढ़ाया जाता है. हमारे बजरंग बली को सिंदूर चढ़ाया जाता है. देवताओं को चढ़ाया जाता है. वो इसकी भावना नहीं समझ रहे हैं. उनके पास कुछ भी काम नहीं है, कोई मुद्दा नहीं है, उनकी अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही है, इसलिए अनर्गल बातें कर रहे हैं."

''कांग्रेस की आत्मा मर चुकी है''

उन्होंने कहा कि सिंदूर बांटने का अभियान पहलगाम हमले में अपने पतियों को खोनेवाली बहनों और सेना का सम्मान प्रकट करने का एक प्रयास है. राठौड़ ने कहा," ये हमारी सेना का सम्मान है, जिन बहनों का सिंदूर पोछा गया, उसे वो गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. हमने एक जज़्बा पैदा करने का प्रयास किया है, उसको वो समझ नहीं रहे हैं. कांग्रेस की आत्मा मर चुकी है, इनके पास राष्ट्रीय स्वाभिमान नहीं है, देशभक्ति की भावना नहीं हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें - 20 हज़ार दो और जेल से इलाज के बहाने होटल में करो मौज, क़ैदी आनंदीलाल निकला रैकेट का मास्टरमाइंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com