विज्ञापन

राजस्थान में ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन पर छिड़ी सियासत, मंदिर-मस्जिद हटाने को लेकर डोटासरा और बेढम आमने-सामने

राजस्थान में 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' को लेकर राजनीतिक लड़ाई छिड़ गई है. पीसीसी चीफ डोटासरा ने मंदिर और मस्जिद हटाने पर सवाल उठाए, जबकि मंत्री बेढम ने उन पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया.

राजस्थान में ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन पर छिड़ी सियासत, मंदिर-मस्जिद हटाने को लेकर डोटासरा और बेढम आमने-सामने
Govind Singh Dotasara (Left) , Jawahar Singh Bedham (Right)
NDTV

राजस्थान के सरहदी जिलों में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' को लेकर प्रदेश की राजनीति में भारी उबाल आ गया है. इस अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध ढांचों को ढहाने की कार्रवाई पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया है. जहां एक तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि आत्मचिंतन करने की नसीहत दी.

मंदिर-मस्जिदों को टारगेट करने का आरोप

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉर्डर इलाकों में हो रही कार्रवाई पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के जरिए बॉर्डर के पास के मंदिर और मस्जिदों को टारगेट किया जा रहा है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है.  बॉर्डर की सुरक्षा और देश की संप्रभुता सर्वोपरि होनी चाहिए.  इस पर विपक्ष को कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन सरकार एक घंटे का अल्टीमेटम देकर धार्मिक ढांचों को टारगेट कर हटा रही है. इससे जनता गुस्से में है. लोग सड़कों पर जमा हो रहे हैं.

बॉर्डर क्लीन करने के नाम पर लोगों को किया जा रहा है परेशान 

उन्होंने मांग की कि अगर भारत सरकार के पास बॉर्डर क्लीन करने और आतंकवादियों को घुसने से रोकने का कोई एक्शन प्लान है, तो वह जनता को इससे अवगत कराए. इसमें विपक्ष साथ रहेगा. लेकिन अगर आप यह सब चुपके से करके  लोगों को परेशान कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि सर्वदलीय बैठक में जो भी कार्रवाई या नियम लिया जाए, सरकार को उसके बारे में सभी पार्टियों को बताना चाहिए। लेकिन अगर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए ऐसा कोई एक्शन लिया जाता है, तो हम उसका विरोध करेंगे.

सुरक्षा से समझौता नहीं, कांग्रेस करे आत्मचिंतन: जवाहर सिंह बेढम

वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस के इन आरोपों का करारा जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति  करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि  कांग्रेस हमेशा से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती आ रही हैं.  उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सीमा सुरक्षा के दायरे में आने वाले 50 किलोमीटर के दायरे में अगर बॉर्डर पर कोई भी अवैध आतिक्रमण है तो वह किसी भी देश की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए उन्हें ध्वस्त किया जा सकता है, जिससे उसका फायदा उठाकर कोई छुपकर अवैध काम ना  कर सकें. देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता.

मंत्री बेढम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि  यह वही  लोग जो हमारी सेना के सरहद के पार जाकर आतंकवादियों को खत्म करने पर सवाल खड़े करता हैं. कांग्रेस के लोगों को आत्म चिंतन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें; जैसलमेर में 250 साल पुरानी दरगाह पर बुलडोजर चलेगा या नहीं? 7 द‍िन बाद होगा फैसला 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close