बीकानेर की राजनीति में एक वायरल वीडियो ने बड़ा सियासी भूचाल ला दिया है. कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी का एक ट्रैक्टर पर नजर आना कांग्रेस नेता को इतना भारी पड़ा कि पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटा दिया. कांग्रेस ने पत्र जारी करके पद छीन लिया.
गोदारा और श्याम सिंह साथ दिखे
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई और लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान कई जगह उनका स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार मंत्री सुमित गोदारा के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी भी नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर आने लगीं प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. बीजेपी के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का एक ही ट्रैक्टर पर साथ दिखाई देना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा. विपक्ष और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.
कांग्रेस आलाकमान ने गंभीरता से लिया
वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस आलाकमान ने मामले को गंभीरता से लिया, और संगठन अनुशासन का हवाला देते हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए.
यह भी पढ़ें: भरतपुर के बिहारीजी की नाक के नीचे से हीरा चोरी, व्यापारी की मां ने चढ़ाया था 3.65 लाख का डायमंड