विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

जयपुर में गैस किल्लत के बीच सिलेंडर चोरी, स्‍कूटी से भागते समय चोर गिरा; लोगों ने की धुनाई  

गैस स‍िलेंडर को चोरी कर भागते समय चोर की स्‍कूटी फिसलकर ग‍िर गई. लोगों ने दोनों चोर को पकड़ ल‍िया. घटना CCTV में कैद हो गई. 

जयपुर में गैस किल्लत के बीच सिलेंडर चोरी, स्‍कूटी से भागते समय चोर गिरा; लोगों ने की धुनाई  
स्कूटी से सिलेंडर चोरी कर भागते चोर. (CCTV फुटेज का जिफ फाइल)

जयपुर शहर में घरेलू गैस की किल्लत के बीच चोरी की वारदातें भी बढ़ती नजर आ रही हैं. बजाज नगर थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक घर से गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी भागने की कोशिश में गिर पड़ा, और स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. उसकी धुनाई कर दी. 

घरेलू सिलेंडर चोरी किया 

जयपुर के बरकत नगर स्थित आदर्श बाजार, गली नंबर-5 में एक युवक मकान में घुसा, और वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले आया. बाहर उसका एक साथी स्कूटी लेकर पहले से इंतजार कर रहा था. दोनों सिलेंडर लेकर फरार होने ही वाले थे कि आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ गई.  लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी घबराकर तेजी से भागने लगा. 

भागने के दौरान स्कूटी फिसल गई  

भागने के दौरान मोड़ पर स्कूटी फिसल गई, और आरोपी नीचे गिर पड़ा. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया, और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.आरोपी रोहित उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है, और फिलहाल लालकोठी क्षेत्र में रह रहा था. 

वारदात CCTV कैमरे में कैद 

घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. इस कार्रवाई में बजाज नगर पुलिस की स्पेशल टीम के राम अवतार की अहम भूमिका रही. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और उसके फरार साथी की तलाश जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं. 

यह भी पढ़ें: कैला देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज बस के क‍िराए में छूट, 24 घंटे म‍िलेंगी बसें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com