विज्ञापन

कैला देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज बस के क‍िराए में छूट, 24 घंटे म‍िलेंगी बसें 

कैला देवी लक्‍खी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को क‍िराए में 50% की छूट रोडवेज बस में म‍िलेगी. यह सुविधा 2 अप्रैल तक मिलेगी.

कैला देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज बस के क‍िराए में छूट, 24 घंटे म‍िलेंगी बसें 
रोडवेज बस. (फाइल फोटो)

भरतपुर में झील का बाड़ा कैला देवी मेले के लिए रोडवेज ने श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे बस सेवा शुरू की है,  और किराए में 50% तक की छूट भी दी गई है. इसके तहत, भरतपुर से झील का बाड़ा तक का बस किराया सिर्फ 20 रुपये लिया जाएगा. वहां जाने के लिए 40 रुपये लगते थे. भरतपुर से झील का बाद करीब 35 किलोमीटर है, जो रोडवेज की ओर से 50% छूट दी गई है. यह पहल रोडवेज की ओर से की गई है, ज‍िससे श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने में आसानी हो. रोडवेज की इस पहल के चलते श्रद्धालुओं में खुशी है.

24 घंटे मिलेगी बस 

प्रसिद्ध कैलादेवी झील बाड़ा में चैत्र नवरात्र का लक्खी मेला (19-27 मार्च 2026) शुरू हो गया है. मेले में राजस्थान सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य पत्र परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे बस सेवा शुरू की है. इसके अलावा उन्होंने 50% किराए में छूट देते हुए केवल 20 रुपये किराया किया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है.

विशेष काउंटर शुरू किया गया 

यात्रियों की सुविधा के लिए भरतपुर बस स्टैंड पर एक विशेष काउंटर भी शुरू किया गया है,  ज‍िससे टिकट खिड़की पर अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके. प्रबंधक राकेश सैनी नहीं बताया कि बस का संचालन 18 मार्च से शुरू हुआ है, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. 

दो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे अधिकारी  

झील का बाद में बसों का संचालन 24 घंटे किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दो अलग-अलग श‍िफ्ट में लगाया गया है, जो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे और रात 8 बजे से सुबह 8 तक सेवा दे रहे हैं. मेले को देखते हुए कर्मचार‍ियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं. हालांकि, उन्हें बाद में क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में डॉक्टर को देशद्रोह का डर दिखाकर 17 लाख की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर ठगों ने किया ब्लैकमेल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close