विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर में डॉक्टर को देशद्रोह का डर दिखाकर 17 लाख की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर ठगों ने किया ब्लैकमेल

Rajasthan News: श्रीगंगानगर में डॉक्टर के साथ 17 लाख की साइबर ठगी ने शहर में सनसनी मचा दी है. ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर देशद्रोह और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर उन्हें जाल में फंसाकर इस कारनामें को अंजाम दिया है.

Rajasthan: श्रीगंगानगर में डॉक्टर को देशद्रोह का डर दिखाकर 17 लाख की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर ठगों ने किया ब्लैकमेल
Cyber Fraud
Meta (AI)

Sriganganagr cyber Fraud News: राजस्थान में श्रीगंगानगर शहर के एक डॉक्टर के साथ 17 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने डॉक्टर को मनी लॉड्री और देशद्रोह का केस बताकर पहले डराया और फिर गिरफ्तारी का डर दिखाकर लाखों रुपए की ठगी कर ली है. जब डॉक्टर को इस ठगी का पता चला तो उसने एसओजी एटीएस को शिकायत भेजी जिसके बाद जीरो नंबर FIR दर्ज की गई और साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया.

व्हाट्सप्प कॉल के जरिये डाक्टर को धमकाया 

जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को पीड़ित को एक WhatsApp कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का सब-इंस्पेक्टर बताया. जिसमें आरोपी ने डॉक्टर से कहा कि उसके नाम पर दूसरा SIM कार्ड जारी किया गया है और उसका इस्तेमाल देशद्रोही गतिविधियों के लिए किया जा रहा है. कॉल करने वाले ने आगे बताया कि कई लोगों से ठगे गए पैसे उसके बैंक अकाउंट में जमा हैं, जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.

विश्वास जीतने के लिए भेजी फर्जी FIR

उन्होंने डॉक्टर को विश्वास में लेने के लिए उसके पास एक नकली एफआईआर भी भेजी . साथ ही दूसरी तरफ लगातार कॉल कर उसपर मानसिक दबाव बनाते रहे. जिसके कारण इसे असली मान कर डॉक्टर उनके जाल में फंस गया . इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर ठगो ने उनसे उनके आधार कार्ड की कॉपी भी व्हाट्सएप  मंगवा ली, जिससे ठगी की साजिश और मजबूत हो गई.

गिरफ्तारी का डर दिखाकर करवाई रकम ट्रांसफर

आरोपियों ने डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग और देशद्रोह जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तार करने का डर दिखाया. साथ ही उनके खाते में संदिग्ध लेन-देन की जांच की भी बात कही. जिसके लिए कुछ रकम सरकारी खाते में ट्रांसफर करने की बात रही. डर के कारण डॉक्टर ने 19 मार्च को आरटीजीएस के जरिए 17 लाख रुपये ठगों के जरिए बताए गए खाते में भेज दिए.

जांच में जुटी पुलिस 

बाद में जब ठगों ने फिर से दबाव बनाने की कोशिश की तो डॉक्टर को कुछ शक हुआ. इसपर उन्होंने संभलते हुए साइबर थाने में 21 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई. साथ एसओजी/एटीएस को भी इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद 22 मार्च को जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर जांच साइबर थाने को सौंपी गई है. पुलिस ने आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें; राजस्‍थान में कुत्‍तों के काटने की बढ़ रहीं घटनाएं, सबसे अध‍िक जयपुर में हुई घटनाएं 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close