विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2025

अंता उपचुनाव का रण, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित

Rajasthan Anta By Election 2025: बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मियों में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार गुर्जर और कांस्टेबल चन्द्रभान सहरिया शामिल हैं.

अंता उपचुनाव का रण, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित
बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने कार्रवाई की है.

Rajasthan By Election 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया में लगे दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उनके अनुसार, बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है.

अंदासु ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मियों में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार गुर्जर और कांस्टेबल चन्द्रभान सहरिया शामिल हैं. ये दोनों कार्मिक विधानसभा उपचुनाव के दौरान स्थैतिक निगरानी दल की ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए और अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती.

उल्लेखनीय है कि अंता विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को उपचुनाव होगा, मतगणना 14 नवंबर को करवाई जाएगी. सत्तारूढ़ भाजपा ने अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मोरपाल सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन चुनाव मैदान में हैं. यह सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई थी.

मैदान में डटे 15 प्रत्याशी

  • मोरपाल सुमन-भाजपा
  • प्रमोद जैन भाया -काग्रेस
  • योगेश कुमार शर्मा -राइट टू विकास पार्टी
  • राजपाल सिंह शेखावत- परिवर्तन पार्टी
  • जमील अहमद निर्दलीय
  • दिलदार
  • धरमवीर
  • नरेश
  • नरेश कुमार मीणा
  • नौशाद
  • पंकज कुमार
  • पुखराज सोनेल
  • बंशीलाल
  • बिलाल खान
  • मंजूर आलम

बागियों के पीछ हटने से बीजेपी को मजबूती

बड़ी बात है कि बागी उम्मीदवारों के नामांकन वापसी से भाजपा को और मजबूती मिलेगी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी ने माइक्रो मैनेजमेंट स्तर तक तैयारी कर ली है. प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर तक लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और हर बूथ पर संगठन की पकड़ मज़बूत की गई है. नरेश मीणा के मैदान में उतरने से के साथ इस सीट पर मुख्य रूप से तीन ध्रुव बन गए हैं.

पहला ध्रुव कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया हैं, जो हाड़ौती क्षेत्र के एक कद्दावर और अनुभवी नेता हैं. दूसरा ध्रुव बीजेपी, जो मोरपाल सुमन को टिकट दिया है. वहीं, तीसरा ध्रुव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा हैं. नरेश मीणा कांग्रेस के बागी नेता हैं और वह युवाओं और मीणा-धाकड़ वोट बैंक में अच्छी पकड़ रखते हैं. नरेश मीणा सीधे तौर पर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे, जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- अंता के रण में 15 प्रत्याशी, बीजेपी या कांग्रेस? कौन पड़ेगा बाजी; नरेश मीणा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com