विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2025

"आज ईमानदारी हार गई, भ्रष्टाचार जीत गया", अंता उपचुनाव में हार के बाद नरेश मीणा का पहला रिएक्शन

Anta By Election 2025: अंता उपचुनाव में प्रमोद जैन भाया ने जबरदस्त जीत हासिल की. इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन दूसरे और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे.

"आज ईमानदारी हार गई, भ्रष्टाचार जीत गया", अंता उपचुनाव में हार के बाद नरेश मीणा का पहला रिएक्शन
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा. (फाइल फोटो)

Naresh Meena reaction after Anta deafeat: अंता उपचुनाव के नतीजों के बाद निर्दलीय नरेश मीणा का रिएक्शन भी सामने आया. चुनावी हार से दुखी नरेश मीणा ने कहा कि आज ईमानदारी हार गई और भ्रष्टाचार जीत गया. प्रमोद जैन भाया का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि मैं अब तक 3 चुनाव लड़ चुका हूं और मुझे सभी ने बहुत प्यार दिया. तीसरा चुनाव लड़े नरेश मीणा ने अंता में 53 हजार से भी ज्यादा वोट पाने के बाद सर्वसम्माज को धन्यवाद भी कहा. पिछले ढाई दशक के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अंता में तीसरा चुनाव लड़ रहा था, लेकिन इस चुनाव में भ्रष्टाचार जीत गया. 

26 महीने में तीसरा चुनाव लड़ा- नरेश मीणा

समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं नरेश मीणा, किसान परिवार में पैदा हुआ. एक किसान का बेटा, 26 महीने में तीसरा चुनाव लड़ा. तीसरा चुनाव बारां की धरती पर लड़ा. जिस तरह सर्वसमाज ने मुझे आशीर्वाद दिया, उसके लिए सर्वसमाज के चरणों में प्रणाम. हमारा 25 साल का संघर्ष का था. हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और ईमानदारी के बीच की लड़ाई थी. मुझे दुख हुआ कि आज ईमानदारी हार गई, भ्रष्टाचार जीत गया."

कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो बागी लड़ा था चुनाव

कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नरेश मीणा ने निर्दलीय मैदान में उतरकर नामांकन दाखिल किया था. इसके चलते अंता विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया. दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन को नरेश मीणा ने काफी नुकसान पहुंचाया. हालांकि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान दिया कि इस चुनाव में नरेश मीणा के चुनाव लड़ने से बीजेपी और कांग्रेस, दोनों को नुकसान हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com