विज्ञापन

Rajasthan: अंता उपचुनाव के बाद वायरल चिट्ठी पर डिप्टी सीएम का बयान, कहा-मेरी जानकारी में नहीं होगी इसकी जांच

Rajasthan News:अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव के दो महीने बाद मोरपाल सुमन के नाम से वायरल हुए एक लेटर ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. इसने BJP के कई नेताओं, MLA और दूसरे लोगों की नींद उड़ा दी है.

Rajasthan: अंता उपचुनाव के बाद वायरल चिट्ठी पर डिप्टी सीएम का बयान, कहा-मेरी जानकारी में नहीं होगी इसकी जांच
Premchand Bairwa Deputy CM , Rajasthan
NDTV

Anta by Election Viral Letter: अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए 2 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है. इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन के नाम से 2 दिन से वायरल एक चिट्ठी ने सियासी हलचल मचाई हुई है. वायरल हो रही चिट्ठी में अंता उपचुनाव के समय भाजपा में भीतरघात का आरोप लगाया गया है. जिसके कारण बीजेपी में गहमगहमी का माहोल बना हुआ है. वही अब इस वायरल चिट्ठी को लेकर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का भी ब्यान सामने आया है. 

मेरी जानकारी में नहीं है कि आखिर मामला क्या है- प्रेमचंद बैरवा

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने वायरल चिट्टी मामले को लेकर जब उनसे पूछा तो उन्होंने सीधे और बड़े ही सपाट शब्दों में जवाब दिया. उन्होंने हुए कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है कि आखिर मामला क्या है. अगर ऐसा सच में हुआ है तो पार्टी की अनुशासन समिति इसकी जांच करेगी. जिसके बाद सच्चाई का पता चलेगा.

 चिट्ठी में कुल 12 बिंदुओं में बयां मोरपाल सुमन का दर्द

भाजपा के बारां जिलाध्यक्ष के नाम लिखी चिट्ठी में कुल 12 बिंदुओं में अलग-अलग लोगों पर अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के समय भीतरघात करने की बात कही गई है. मोरपाल सुमन के नाम से लिखी वायरल चिट्ठी में पार्टी के कोटा से लेकर बारां तक के मंत्री, विधायकों, पूर्व जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रधान पर भीतर घात कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की चुनाव जिताने और भाजपा के प्रत्याशी मोरपाल सुमन को चुनाव हारने का आरोप है. चिटठी के जरिए मांग की गई कि चुनाव हराने का काम करने वालों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए. 

इन नेताओं का जिक्र

बता दें कि इस चिट्ठी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मंत्री हीरालाल नागर और जिले के तीन विधायकों समेत कई लोगों का जिक्र है. जब इस वायरल चिट्ठी को लेकर पार्टी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो खामोशी नजर आई.

यह भी पढ़ें; अंता उपचुनाव में भाजपा में हुआ भीतरघात? मोरपाल सुमन की वायरल चिट्ठी की क्या है सच्चाई, ओम बिरला का भी जिक्र

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close