विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2024

राजस्थान में 40 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी, हरियाणा-पंजाब में की जा रही थी सप्लाई

कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने भोपाल (मध्यप्रदेश) में 1800 करोड़ रूपये की एमडी ड्रग पकडी गई, जिसके तार देवल्दी गांव से जुडे हुए थे.

राजस्थान में 40 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी, हरियाणा-पंजाब में की जा रही थी सप्लाई
राजस्थान में 40 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी

राजस्थान में सोमवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस की टीम ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.  इस दौरान प्रतापगढ़ के देवल्दी में ड्रग फैक्ट्री से भारी मात्रा में ड्रग बनाने के उपकरण, केमिकल बरामद किए गए हैं. इसके अलावा एक अन्य फार्म हाउस से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. जब्त की गई एमडी ड्रग की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है. जानकारी के मुताबिक एमडी ड्रस को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई कर रहे थे. 

गुजरात में पकड़ी ड्रग से जुड़े थे तार  

डीजी पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से जुड़े प्रतापगढ के गावों में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का निर्माण कर ड्रग की सप्लाई के इनपुट मिले थे. तस्कर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में ड्रग की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि ड्रग निर्माण का कारोबार मुख्य रूप से देवल्दी गांव में चल रहा है. कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने भोपाल (मध्यप्रदेश) में 1800 करोड़ रूपये की एमडी ड्रग पकडी गई, जिसके तार देवल्दी गांव से जुडे हुए थे.

2 महीने से जानकारी जुटा रही थी टीम

मुख्य आरोपी देवल्दी गांव के ही है. इस पर करीब 2 महीनों लगातार इस बारे में जानकारी इकट्ठा की गई. सोमवार को सूचना मिली कि याकूब पुत्र फकीर गुल, जमशेद पुत्र फकीर गुल, शाहील पुत्र सलीम निवासी देवल्दी थाना अरनोद काफी लम्बे समय से एक फार्म हाउस पर अवैध मादक पदार्थो का व्यापार कर रहे हैं. इनके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. इस पर बिना देरी के एजीटीएफ टीम ने थानाधिकारी अरनोद को सूचित कर मौके पर दबिश दी.      
पुलिस की भनक लगते ही मौके से अपराधी फरार हो गये.

ड्रग बनाने के उपकरण, हथियार बरामद

तलाशी में एमडी ड्रग बनाने के उपकरण, शुद्ध एमडी ड्रग का घोल, पिस्टल व जिन्दा कारतूस, मोटर साईकिल व भारी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की गई.  आरोपी याकूब, जमशेद व शाहील गुजरात एटीएस द्वारा भोपाल मे पकडी गई एमडी ड्रग के मुख्य सरगना शोएब के नजदीकी रिश्तेदार है. शोएब भी फरार चल रहा है. सरसों के खेत की तलाशी में 20 लीटर के डब्बे में 11 किलो 450 ग्राम लिक्विड एमडी ड्रग अंतिम अवस्था में, एक प्लास्टिक के जरिकेन से ड्रग बनाने में प्रयुक्त 14 किलो 770 ग्राम लिक्विड केमिकल, एक जरीकेन में एनडीपीएस घटक का 4 जिलों 900 ग्राम लिक्विड केमिकल, उपकरण इत्यादि जब्त किए गए.

सूचना मिली थी कि अरनोद थाने में दर्ज ड्रग तस्करी के दो मुकदमों में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी शाहरुख उर्फ टोनी निवासी देवल्दी अपने गांव के ही चमन खान नाम के व्यक्ति के फार्म हाउस पर हो सकता है. इस पर टीम ने फार्म हाउस पर दबिश दी, जहां एक बिना नंबरी बाइक खड़ी थी. तलाशी में एक तकिए के नीचे एक देशी पिस्टल मय मैगजीन और तीन जिंदा राउंड मिले, जिन्हें जब्त किया गया. 

यह भी पढ़ें- अजमेर में रहने वाले दो चोरों ने तमिलनाडु से उड़ा लिये 55 लाख, राजस्थान पुलिस ने ऐसे पकड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com