विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2024

Rajasthan: जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, एक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को आर्मी कैंट से किया डिटेन

आर्मी इंटेलिजेंस ने सोमवार को सरप्राइज चेकिंग के दौरान अतिसंवेदनशील क्षेत्र में लैबर का काम कर रहे एक युवक को संदिग्ध पाया, जिसके बाद उसे डिटेन कर लिया गया. मंगलवार को इसका खुलासा किया गया.

Rajasthan: जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, एक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को आर्मी कैंट से किया डिटेन
जैसलमेर आर्मी कैंट से पकड़ा गया संदिग्ध पाकिस्तानी युवक.
NDTV Reporter

Rajasthan News: देश की पश्चिमी बॉर्डर पर बसे जैसलमेर में आर्मी इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को आर्मी कैंट से डिटेन किया है. पकड़े गए युवक का नाम मनू जाति भील है, जिसकी उम्र करीब 24 साल है. सूत्रों के अनुसार, वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के भावलपुर का रहने वाला है. वर्ष 2014 में वह परिवार के साथ लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आया था, और जनवरी 2024 से आर्मी कैंट एरिया में लेबर का काम कर रहा था. लेकिन आज सरप्राइज चेक के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस ने उसे पकड़कर जैसलमेर पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

पाकिस्तान के कई नंबरों पर संपर्क

सूत्रों ने बताया कि मनू जाति भील कैंट के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में काम करता था. पकड़े जाने पर जब आर्मी अफसरों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक फोन मिला, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से उसके पाकिस्तान के कई लोगों से संपर्क में होने का खुलासा हुआ. इतना ही नहीं, उसके फोन में आर्मी को पाकिस्तानी के कई नंबरों पर मैसेज, वॉट्सऐप चैट्स, वीडियो कॉल और ओडियो कॉल से कनेक्टेड होने की भी जानकारी मिली है. पकड़े जाने से कुछ देर पहले भी उसने कुछ पाकिस्तानी नंबर्स पर बातचीत की थी. 

JIC के बाद स्पष्ट होगा पूरा मामला

आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने इस संदिग्ध को जैसलमेर पुलिस के कोतवाली थाना को सुपुर्द कर दिया है. वहीं इस युवक की JIC के लिए कहा गया है. इस युवक के पास से बरामद हुए फोन को भी जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि युवक द्वार अब तक कुछ शेयर किया गया है या जिन नंबर्स पर वो सम्पर्क में था वो कौन हैं? एसपी विकास सांगवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि वो पाकिस्तान का रहने वाला है, जो आर्मी कैंट में मजदूरी का काम कर रहा था. उसके पास से फोन भी मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा. यह युवक लॉन्ग टर्म वीजा पर यहा रह रहा था. इसके पाकिस्तान में सम्पर्क जैसी बात सामने आई है. JIC के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.

ये भी पढ़ें:- अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में दिखेगी राजस्थान की झलक, 14 फरवरी को होगा उद्घाटन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com