विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2024

बारां एसपी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, डीडवाना कोर्ट ने दिया फौरन गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

डीडवाना के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी ने डीडवाना एसपी को निर्देश दिए हैं कि बारां एसपी राजकुमार चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए.

बारां एसपी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, डीडवाना कोर्ट ने दिया फौरन गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश
बारां एसपी राजकुमार चौधरी

Baran SP Arrest Warrant: राजस्थान के बांरा जिले के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी (SP Rajkumar Chaudhary) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. यह वारंट डीडवाना कोर्ट की ओर से जारी किया गया है. डीडवाना के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी ने बारां के एसपी राजकुमार चौधरी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. कोर्ट ने एसपी राजकुमार चौधरी को फौरन गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है.

डीडवाना के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी ने डीडवाना एसपी को निर्देश दिए हैं कि बारां एसपी राजकुमार चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए. इसके लिए न्यायाधीश ने बारां एसपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया है. बताया जाता है कि कोर्ट ने पहले भी एसपी राजकुमार चौधरी के खिलाफ 19 बार नोटिस जारी कर चुका है.

क्या है पूरा मामला

अपर लोग अभियोजक महावीर चतुर्वेदी ने बताया कि सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मौलासर थाना क्षेत्र के सुदरासन गांव का एक फौजदारी मामला दर्ज है. जिसकी जांच बारां एसपी राजकुमार चौधरी ने की थी. जांच के बाद उन्हें अनुसंधान अधिकारी होने के नाते अपने बयान अभियोजन साक्ष्य के रूप में कोर्ट में दर्ज करवाने थे. इसके लिए कोर्ट ने उन्हें 19 बार नोटिस देकर तलब किया, लेकिन बारां एसपी कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्हें नए बीएनएस कानून के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियोजन साक्ष्य के बयान दर्ज करवाने के लिए तलब किया गया, लेकिन फिर भी बारां एसपी पेश नहीं हुए. 

कोर्ट ने इसे बड़ी लापरवाही माना और अब बारां एसपी राजकुमार चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. साथ ही डीडवाना एसपी को पत्र लिखकर बारां एसपी की गिरफ्तारी वारंट की पालना उप निरीक्षक या सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी से सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ेंः देवली-उनियारा में मतगणना में होगी सख्त निगरानी, थप्पड़ कांड के बवाल के बाद डीएम सौम्या झा ने की है कड़ी तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com