विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2024

Rajasthan Politics: अशोक चांदना ने रघुवीर मीणा को मनाया, सलूंबर कांग्रेस में अब 'सब ठीक है' !

बीजेपी के अमृत लाल मीणा के निधन पर सलूंबर सीट खाली हुआ है. वहीं बीजेपी ने अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी को उम्मीदवार बनाया है. यानी बीजेपी ने सलूंबर सीट पर सहानुभूति फैक्टर का कार्ड खेला है.

Rajasthan Politics: अशोक चांदना ने रघुवीर मीणा को मनाया, सलूंबर कांग्रेस में अब 'सब ठीक है' !

Salumbar News: सलूंबर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है इसके चलते रेशमा मीणा को कोंग्रेस का टिकट मिलने पर कोंग्रेस के कद्दावर नेता रघुवीर मीणा नाराज हो गए थे. इसी के चलते उनकी नाराजगी को दूर करने के प्रयास किये जा रहे थे इसी के चलते आज इसमें आज रघुवीर मीणा को मना लिया गया है और उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए आज से ही प्रचार की बागडोर सम्भाल ली है.

कांग्रेस पार्टी मेरी मां है- रघुवीर मीणा 

सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक विधायक, पूर्व मंत्री अशोक चांदना के प्रयास से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस के नाराज पदाधिकारीयों ने इस्तीफे वापस लेकर आगामी चुनाव में एकजूट होकर कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प लिया. आज सुबह ही विधायक अशोक चांदना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा के आवास पर पहुंचे और साथ बैठक कर आपसी मन मुटाव को दूर किया और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प लिया.

बीजेपी की सहानुभूति फैक्टर

बीजेपी के अमृत लाल मीणा के निधन पर सलूंबर सीट खाली हुई है. वहीं बीजेपी ने अमृत लाल मीणा की पत्नी शांता देवी को उम्मीदवार बनाया है. यानी बीजेपी ने सलूंबर सीट पर सहानुभूति फैक्टर का कार्ड खेला है. जबकि लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे नरेंद्र मीणा टिकट के प्रबल दावेदार थे. उन्होंने शांता देवी के खिलाफ विरोध भी किया लेकिन बीजेपी ने नरेंद्र मीणा को मनाने में सफल रही. लेकिन अब बीजेपी के सामने कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती है.

यह भी पढ़ें - बीकानेर में ड्रग माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन, 200 पुलिसवालों ने एक साथ 30 जगहों पर मारे छापे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com