विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2025

राजस्थान के बालोतरा में आवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान, पीछे से सींग मारकर उछाला; बेतहाशा जमीन पर गिरे

बुजुर्ग मोतीलाल अग्रवाल की शहर में मिठाई की प्रतिष्ठित दुकान है. उनके अचानक निधन से व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है. 

राजस्थान के बालोतरा में आवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान, पीछे से सींग मारकर उछाला; बेतहाशा जमीन पर गिरे
राजस्थान के बालोतरा में आवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान

Rajasthan News: राजस्थान में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी आवारा पशुओं के चक्कर में हादसे हो रहे हैं तो कभी आवारा पशु के कारण लोगों की जान जा रही है. सड़क से लेकर दुकान बाजार हर जगह आवारा पशुओं के आतंक आए दिन देखने को मिलते हैं. ताजा घटना बालोतरा शहर से सामने आई है, जहां पर एक आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग की जान चली गई. घटना रविवार शाम बलदेव जी की पोल क्षेत्र में हुई है. 

घर से दुकान जा रहा था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब 5 बजे मोतीलाल अग्रवाल (55) पुत्र कानमल अग्रवाल निवासी बलदेव जी की पोल, बालोतरा अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया. सांड ने सींग मारते हुए उन्हें जोर से उछाल दिया, जिससे वे सिर के बल नीचे गिर पड़े.

घटना के बाद पास ही निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर दौड़े और घायल बुजुर्ग को संभाला. इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से बालोतरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया. करीब दो से तीन घंटे तक उपचार के बावजूद मोतीलाल ने दम तोड़ दिया.

बुजुर्ग की शहर में मिठाई की दुकान

सूचना मिलने पर परिजनों ने बालोतरा पुलिस थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई और कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा है कि मोतीलाल अग्रवाल की शहर में मिठाई की प्रतिष्ठित दुकान है. उनके अचानक निधन से व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है. बालोतरा शहर में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी से पहले भी कई लोग जान गंवा चुके है और घायल हो चुके हैं. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मारने वाले DSP पर गिरी गाज, DG के दौरे से पहले हुआ बड़ा एक्शन

राजस्थान: पिता के सामने राजकुमारी ने तोड़ा दम, बिस्किट लेने निकली 5 साल की मासूम को एक्टिवा ने कुचला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com