विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

बानसूर में फिर गूंजी गोलियां, युवक की हत्या से दहशत; बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बानसूर थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज और दुकान का डीवीआर कब्जे में लिया गया है.

बानसूर में फिर गूंजी गोलियां, युवक की हत्या से दहशत; बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Crime News: मंगलवार दोपहर कोटपूतली जिले के बानसूर कस्बे में बाईपास रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक दर्जी की दुकान पर आए युवक सुनील उर्फ टुल्ली पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. करीब दर्जनभर राउंड फायरिंग में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

सोशल मीडिया पर बदमाश का खुला ऐलान

घटना के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बानसूर के ही युवक कृष्ण पहलवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली. उसने वीडियो में धमकी भरे अंदाज में कहा कि यह निजी रंजिश थी और वह अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर मारेगा. इस बेखौफ रवैये ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस हरकत में, नाकाबंदी शुरू

बानसूर थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज और दुकान का डीवीआर कब्जे में लिया गया है. पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. मृतक के पिता रघुवीर यादव ने बताया कि गांव के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश थी. पहले भी सुनील पर हमला हुआ था जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज थी.

लोगों में डर, पुलिस पर उठे सवाल

बानसूर में यह तीसरी बड़ी फायरिंग की घटना है. लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से लोग खौफ में हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाश बेखौफ हो रहे हैं. इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब तय समय पर होंगी RPSC परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com