विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

Rajasthan: बांसवाड़ा जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मनीष देव जोशी बने सचिव

यह नई कार्यकारिणी बांसवाड़ा में क्रिकेट की दिशा में एक सशक्त पहल मानी जा रही है. खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को इससे नई उम्मीदें बंधी हैं कि आने वाले समय में जिले की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी.

Rajasthan: बांसवाड़ा जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मनीष देव जोशी बने सचिव

Banswara News: बांसवाड़ा जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ. सभी पदों पर सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिससे संघ में एकजुटता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी.

चुनाव प्रक्रिया के बाद सहायक चुनाव अधिकारी गोकुल पाटीदार ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रेम प्रताप मालवीया को अध्यक्ष, नटवर तेली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयेश जानी एवं मुकेश शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. सचिव पद की जिम्मेदारी मनीष देव जोशी को सौंपी गई, जबकि शेखर नागर को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

अनिल पटेल को प्रथम सह सचिव और गौरव शुक्ला को द्वितीय सह सचिव चुना गया. कार्यकारिणी में समीर बेलीम, कल्पेश जोशी, दिविक याग्निक, असलुब खान और अजय सिंह सोलंकी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया.

नवनिर्वाचित सचिव मनीष देव जोशी ने कहा, “हमारा लक्ष्य जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देना और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी. संघ पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.”

यह नई कार्यकारिणी बांसवाड़ा में क्रिकेट की दिशा में एक सशक्त पहल मानी जा रही है. खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को इससे नई उम्मीदें बंधी हैं कि आने वाले समय में जिले की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी.

यह भी पढ़ें - राजस्थान कांग्रेस के दो विधायकों को कोर्ट ने सुनाई 1-1 साल की सजा, 11 साल पुराना है केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com