
Rajasthan Election Result 2023: डूंगरपुर जिले की 4 विधानसभा सीटों पर इस बार 2018 जैसा ही रिजल्ट रहा. बीटीपी (Bharatiya Tribal Party-भारतीय आदिवासी पार्टी) से अलग होकर बनी नई पार्टी बीएपी (Bharat Adivasi Party) ने 2 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की. वहीं, भाजपा और कांग्रेस को 1-1 सीट पर जीतीं, लेकिन इस बार भाजपा ने आसपुर की बजाय सागवाड़ा सीट पर जीत दर्ज की है. तो वहीं आसपुर सीट पर बीएपी ने कब्जा जमाया है.
चौरासी विधानसभा सीट
चौरासी विधानसभा सीट पर बीएपी (Bharat Adivasi Party) के राजकुमार रोत ने रिकॉर्ड 69 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है. इस सीट पर बीएपी के राजकुमार रोत को 1 लाख 11 हजार 150 वोट मिले है. राजकुमार ने भाजपा के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोटों से हराया है. सुशील को 41 हजार 984 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ताराचंद भगोरा 28 हजार 120 वोट हो प्राप्त हुए.

चौरासी विधानसभा सीट से विजयी बीएपी के राजकुमार रोत
चौरासी विधानसभा सीट पर किसको कितने मिले वोटः
1. भाजपा : सुशील कटारा, 41,984
2. कांग्रेस : ताराचंद भगोरा, 28,120
3. बीएपी : राजकुमार रोत, 1,11,150
4. बीटीपी: रणछोड़ ताबियाड, 3,318
5. निर्दलीय : महेंद्र बरजोड़ कांग्रेस से बागी, 11,314
6. सपा : उदय कुमार घोघरा, 1,214
7. इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी : शंकरलाल बामणिय, 1,969
8. बीएसपी : विजयपाल, 1,362
9. आम आदमी पार्टी: शंकरलाल आमलिया, 1,914
नोटा: 3,795
रिजेक्ट: 112
डूंगरपुर विधानसभा सीट
डूंगरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के गणेश घोघरा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. गणेश घोघरा 18 हजार 642 वोटों से जीते हैं. गणेश घोघरा को 68 हजार 458 वोट मिले है. उन्होंने बीएपी के कांतिलाल को हराया है. कांतिलाल को 59 हजार 816 वोट मिले. तीसरे स्थान पर भाजपा के बंशीलाल कटारा रहे. और बंशीलाल को 45 हजार 87 वोट मिले हैं.

डूंगरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के गणेश घोघरा 19,053 वोटो से जीते
डूंगरपुर विधानसभा सीट पर किसको कितने मिले वोटः
1. भाजपा : बंशीलाल कटारा, 45,602
2. कांग्रेस : गणेश घोघरा, 69,338
3. बीटीपी: डॉ दीपक घोघरा, 1,519
4. बीएपी : कांतिलाल राेत, 50,285
5. निर्दलीय : देवराम रोत (कांग्रेस से बागी), 16,165
6. आप पार्टी : देवेंद्र कटारा, 2,348
7. भाकपा मार्क्सवादी: गोतमलाल डामोर , 2,318
8. अभिनव लोकतंत्र पार्टी: विजया देवी परमार, 1,354
9.. बीएसपी: जीवनलाल नगजी, 561
10. नोटा : 4266
आसपुर विधानसभा सीट
आसपुर विधानसभा पर बीएपी के उमेश मीणा ने 28 हजार 940 वोटों से जीत हासिल की है. उमेश को 93 हजार 742 वोट मिले है. भाजपा के गोपीचंद मीणा को इस बार हार मिली है. गोपीचंद को 64 हजार 802 वोट मिले है. कांग्रेस के राकेश 31 हजार 630 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

आसपुर विधानसभा पर बीएपी के उमेश मीणा ने 28 हजार 940 वोटों से जीत हासिल की
आसपुर विधानसभा सीट पर किसको कितने मिले वोटः
1. भाजपा : गोपीचंद मीणा, 64,802
2. कांग्रेस : राकेश रोत, 31,630
3. बीएपी : उमेश डामोर, 93,742
4. आप पार्टी : मुकेश अहारी, 3,043
5. निर्दलीय : मुकेश, 3,011
6. बीएसपी : दिलीप कुमार, 1,401
7. नोटा: 3,086
सागवाड़ा विधानसभा सीट
सागवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के शंकर डेचा ने 12 हजार 442 वोट से जीत गए है. शंकर डेचा ने बीएपी के मोहनलाल रोत को हराया है.

सागवाड़ा विधानसभा सीट: भाजपा के शंकरलाल डेचा 12,539 वोट से जीते
सागवाड़ा विधानसभा सीट पर किसको कितने मिले वोटः
1. भाजपा : शंकरलाल डेचा, 75,175
2. कांग्रेस : कैलाश रोत, 46,742
3. बीटीपी : मोहनलाल डिंडोर, 3,242
4. बीएपी : मोहनलाल रोत, 6,3176
5. निर्दलीय : पन्नालाल डोडियार (कांग्रेस से बागी), 2,175
6. आप पार्टी: शिवलाल बदिया, 1,692
7. निर्दलीय: गोवर्धन ननोमा, 1,675
8. निर्दलीय: देवीलाल अहारी, 5,497
9. निर्दलीय : मानसिंग रोत, 1,440
10. बहुजन मुक्ति पार्टी : अमृतलाल अहारी, 541
11. बीएसपी : दलजी डेंडोर, 1,423
नोटा : 3,339
इसे भी पढ़े: तीन विधानसभा में प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी, 'आज की जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी है'