विज्ञापन

बाड़मेरः स्कूल में पानी पीते ही बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 13 हॉस्पिटल में भर्ती

बाड़मेर के सरकारी स्कूल में पानी पीने के बाद 13 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. खुजली और लाल चकत्तों की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाड़मेरः स्कूल में पानी पीते ही बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 13 हॉस्पिटल में भर्ती
खुजली और बेचैनी जैसी शिकायतों के बाद 13 बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्कूल में पानी पीने के बाद अचानक 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती, सनावड़ा में शनिवार (2 मई) को ‘नो बैग डे' के चलते बच्चे स्कूल में मौजूद थे. इसी दौरान अवकाश के समय बच्चों ने पानी पिया, जिसके कुछ ही देर बाद एक-एक करके कई बच्चों की तबीयत खराब होने की बात सामने आई. करीब 13 बच्चों को शरीर में खुजली, लाल चकत्ते और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं. 

सभी बच्चे बाड़मेर हॉस्पिटल में रेफर 

स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से बच्चों को पहले सनावड़ा अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल सभी बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें डे-केयर यूनिट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. राहत की बात है कि सभी बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पानी के सैंपल की होगी जांच 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कारणों की जांच की जा रही है. पानी के सैंपल सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ेंः नीट परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में उत्तराखंड के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close