विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2025

Rajasthan Politics: 'अंग्रेजी कैलेंडर से नहीं, भारतीय पंचांग से मनाएंगे राजस्थान दिवस, बाड़मेर में बोले सीएम भजनलाल

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर (25 से 31 मार्च) प्रदेश में कई आयोजन कर विभिन्न वर्गां को सौगात दे रही है.

Rajasthan Politics: 'अंग्रेजी कैलेंडर से नहीं, भारतीय पंचांग से मनाएंगे राजस्थान दिवस, बाड़मेर में बोले सीएम भजनलाल

Rajasthan News: राजस्थान दिवस को लेकर बड़ी जोरों के साथ तैयारी चल रही है. इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलावर को प्रवासी राजस्थानियों से देश और विदेश में राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को हर्ष और उल्लास से मनाने का आह्वान किया है. हमने सनातन संस्कृति को सम्मान देते हुए इस बार से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के बजाय भारतीय हिंदी पंचाग के अनुसार मनाने का फैसला किया है. इस हिसाब से इस बार से भारतीय पंचांग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा. 

मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद के दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर (25 से 31 मार्च) प्रदेश में कई आयोजन कर विभिन्न वर्गां को सौगात दे रही है. इसी क्रम में राजस्थान दिवस पर देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने उद्यमियों से प्रवासी राजस्थानियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर देश के अन्य राज्यों एवं विदेश के कई शहरों में राजस्थान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया. बैठक में उद्यमियों ने राजस्थान दिवस के संबंध में मुख्यमंत्री को सुझाव प्रस्तुत किए और उन्हें वृहद् स्तर पर इस तरह का ऐतिहासिक आयोजन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. 

बता दें कि बाड़मेर में मंगलवार को राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत मातृवन्दन को समर्पित महिला सम्मेलन आयोजित किया गया है. इस दौरान सीएम भजनलाल ने राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित किया. वहीं, राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत 26 मार्च को बीकानेर में ‘किसान सम्मेलन और एफ.पी.ओ. कार्यक्रम' के मुख्य समारोह का आयोजन और 27 मार्च को भरतपुर में ‘गरीब और अन्त्योदय' का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढे़ं- 31 मार्च तक होगा राजस्थान दिवस उत्सव, सीएम भजनलाल महिलाओं और किसानों को देंगे कई सौगातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com