विज्ञापन

Rajasthan: 'एक रात में फसल बर्बाद'... विधानसभा में विधायक ने उठाई किसानों के लिए आवाज, बोलीं- मदद के लिए तुरंत बने नीति

Rajasthan news: विधानसभा में गुरुवार को बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने जंगली सुअरों के जरिए मचाई जा रही तबाही का मुद्दा उठाते हुए सरकार से ठोस नीति और मुआवजे की गुहार लगाई है.

Rajasthan: 'एक रात में फसल बर्बाद'... विधानसभा में विधायक ने उठाई किसानों के लिए आवाज, बोलीं-  मदद के लिए तुरंत बने नीति
बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी
NDTV

Farmer News:  राजस्थान के पश्चिमी जिलों में खेती करना पहले ही चुनौती भरा रहा है, लेकिन अब कुदरत के साथ-साथ जंगली जानवरों ने किसानों की कमर तोड़ दी है. विधानसभा में बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने जंगली सुअरों के जरिए मचाई जा रही तबाही का मुद्दा उठाते हुए सरकार से ठोस नीति और मुआवजे की गुहार लगाई है.

एक रात में पूरी मेहनत पर फिर रहा पानी

विधायक प्रियंका चौधरी ने सदन को बताया कि बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर और पाली जिलों में  के किसान जंगली सुअरों के आतंक से बेहद परेशान है. जंगली सुअरों का आतंक इतना ज्यादा है कि वे एक साथ हजारों की संख्या में जंगल से बाहर निकलकर खेतों में जाते हैं और फसल को खाकर तबाह कर देते हैं. इससे किसान की सालभर की मेहनत पर चंद मिनटों में पानी फिर जाता है और उसे लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है.

तारबंदी और करंट भी फेल

विधायक ने आगे बताया कि इस परेशानी से बचने के लिए किसानों के जरिए अपनी फसल बचाने के लिए कई जतन किए गए लेकिन सब नाकाम साबित हो रहे हैं. वह तारबंदी के  जरिए खेतों को बचाने की कोशिश करते है, लेकिन सुअरों के झुंड इसे आसानी से तोड़कर खेतों में घुस जाते हैं. इसके अलावा वे फसलों को बचाने के लिए किसान तारों में हल्का करंट का झटका भी देते हैं, लेकिन सुअरों पर इसका असर नहीं होता. उल्टा, यह खेत के आसपास खेल रहे बच्चों को इससे नुकसान पहुंचता है. 

फसल के साथ जान का भी खतरा

विधायक ने चिंता जताते हुए कहा कि आलम यह है कि लोग सुअरों के डर से अब रात में अपने घर से बाहर निकलने से डरने लगे है क्योंकि यह डर  फसलों के नुकसान तक  ही सीमित नहीं रहा.  अब इसके कारण जान का खतरा भी बनने लगा है.  पाली जिले का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां सुअरों के हमले में एक किसान की जान तक जा चुकी है. लोग अब रात को घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं.

सरकार से मांग

डॉ. प्रियंका चौधरी ने वन विभाग और सरकार से मांग की है कि जंगली सुअरों के आतंक को रोकने के लिए वन विभाग एक प्रभावी और स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करे. साथ ही  जिन किसानों की फसलें इसके चलते  एक ही रात में तबाह हो जाती हैं, उन्हें 'विशेष राहत नीति' के तहत उचित मुआवजा दिया जाए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Assembly: 'ज्योतिषी ने बताया है क्या?' बहनेरा CHC पर सुभाष गर्ग से भिड़े मंत्री खींवसर, सदन में चले 'आम और पेड़' वाले तंज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close