विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2025

Barmer: बाड़मेर में सनसनीखेज हत्याकांड, आधी रात में पति ने तलवार से काटी पत्नी की गर्दन

Crime News: सुबह करीब 7 बजे जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो रहमू का लहूलुहान शव देखकर उनके होश उड़ गए.

Barmer: बाड़मेर में सनसनीखेज हत्याकांड, आधी रात में पति ने तलवार से काटी पत्नी की गर्दन

Barmer Murder Case: बाड़मेर के हरसाणी गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. 37 वर्षीय मोइम खान ने पत्नी रहमू (34) की तलवार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. आधी रात में करीब 3 बजे आरोपी ने जब इस घटना को अंजाम दिया तो घर के सदस्य सो रहे थे. हत्या के बाद मोइम जोधपुर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे शिव के पास बस से उतारकर हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, मोइम खान माता-पिता और 3 बच्चों के साथ कुम्हारों की ढाणी (हरसाणी) गांव में रहता था. गुरुवार रात को उसके माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे, जबकि तीनों बच्चे आंगन में.

सुबह परिजनों ने देखा लहूलुहान शव

मोइम और रहमू कमरे में अकेले थे. रात के सन्नाटे में मोइम ने तलवार से अपनी पत्नी की गर्दन पर वारकर उसकी जान ले ली. सुबह करीब 7 बजे जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो रहमू का लहूलुहान शव देखकर उनके होश उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई.

पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में

घटना की सूचना मिलते ही गिराब थाना पुलिस व रामसर सीओ मानाराम गर्ग मौके पर पहुंचे. रहमू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया. इस दौरान मोइम घटनास्थल से फरार हो चुका था. पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और पता चला कि वह जोधपुर जाने वाली बस में सवार है. पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए शिव के पास बस को रुकवाकर उस हिरासत में लिया.

हालांकि अभी तक मोइम ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है. पुलिस ने रहमू के पीहर वालों को सूचित कर मौके पर बुलाया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके. मोइम पेशे से बिल्डिंग बनाने का कारीगर है.

यह भी पढ़ेंः समरावता हिंसा मामले में नरेश मीणा को हाईकोर्ट ने दी ज़मानत, 8 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close