विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

देवर के प्यार में पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, 3 बच्चों की मां ने रचा खौफनाक खेल

Rajasthan News: कल रात को हरदानराम को यशोदा देवी और कलाराम ने फोन किया कि आ जाओ. जो भी बात होगी, उसको हम लोग सुलझा लेंगे. दोनों वहां पर पहले से ही खौफनाक प्लानिंग करके बैठे थे.

देवर के प्यार में पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, 3 बच्चों की मां ने रचा खौफनाक खेल
जैसलमेर में 3 बच्चों की मां ने देवर के लिए पति को कुल्हाड़ी से काटा

Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां ने अपने प्यार के लिए रिश्ते का कत्ल कर दिया. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. महिला और उसका प्रेमी रिश्ते में देवर-भाभी हैं. दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है. संघर्ष के दौरान महिला के प्रेमी देवर को भी गंभीर चोट आई है, जिसका पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

12 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, मृतक हरदानराम बाड़मेर के सारला ग्राम पंचायत का निवासी है. उसकी 12 साल पहले यशोदा के साथ शादी हुई थी. यह हरदानराम की दूसरी शादी है, पहली पत्नी की मौत गई थी, उससे एक बेटा हुआ था. वहीं, जशोदा के साथ शादी के बाद एक लड़की और दो लड़का हुआ. इस बीच 3 बच्चों की मां यशोदा को अपने देवर कलाराम से प्यार हो गया और वह भागकर कलाराम के साथ रहने लगी. 

एक साल देवर के साथ रह रही थी महिला

कलाराम और 3 बच्चों की मां जशोदा बीते एक साल से जैसलमेर जिले के चांपला गांव के पास ट्यूबवेल पर झोपड़ी बनाकर काश्तकार बनकर रह रहे थे. कल रात को यशोदा और कलाराम ने हरदानराम को फोन करके ट्यूबवेल पर बुलाया कि जो भी समस्या है, उसे बैठकर सुलझा लेते हैं. जब हरदानराम चांपला गांव के पास बने ट्यूबवेल पर आया तो वहां पर पहले से प्लानिंग करके बैठे यशोदा और कलाराम ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे हरदानराम की मौत हो गई.

मृतक हरदानराम (फाइल फोटो)

मृतक हरदानराम (फाइल फोटो)

मृतक के परिजन ने बताया कि हरदानराम की 12 साल पहले यशोदा देवी के साथ शादी हुई थी. उसकी पत्नी यशोदा अपने प्रेमी के साथ भाग गई. उसको लाने के लिए हम लोगों ने हर प्रकार का प्रयत्न किया. फिर भी वह अपने बच्चों को लेकर कलाराम के साथ रहने लगी.

लड़ाई के दौरान कलाराम गंभीर घायल

इस दौरान लड़ाई में कलाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है. हरदानराम के पड़ोसी डूंगराम ने बताया कि हमें पुलिस से सूचना मिली कि जैसलमेर में हरदानराम की एक ट्यूबवेल पर हत्या कर दी गई है. आने पर पता चला कि पत्नी यशोदा देवी अपने प्रेमी कलाराम के साथ रहती है. 

बात करने के लिए बुलाया और कर दी हत्या

कल रात को हरदानराम को यशोदा देवी और कलाराम ने फोन किया कि आ जाओ. जो भी बात होगी, उसको हम लोग सुलझा लेंगे. उन दोनों ने पहले से प्लानिंग की थी, जैसे ही हरदानराम पहुंचा तो दोनों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हरदानराम और यशोदा से 4 व 5 साल के दो बेटे और 8 साल की एक बेटी है. 

जैसलमेर सदर के थानाधिकारी बगडूराम ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. महिला तीन बच्चों की मां है. वह अपने प्रेमी देवर के साथ ट्यूबवेल पर झोपड़ी बनाकर काश्तकार के रूप में काम कर रही थी. 

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: 'तू मर जा...', लव मैरिज के 8 साल बाद पत्नी की ये बात सुन पति ने ससुराल में खा लिया जहर!

जिसे पापा बोलती थी बच्ची, उसी ने की हत्या; मां ने भी नहीं बचाया, लाश 300 किमी दूर अलमारी में छिपाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com