विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

बैग में लाखों रुपए कैश, कार पर लिखा था प्रेस; दिल्ली चुनाव से पहले राजस्थान में नकदी की जब्ती से सनसनी

दिल्ली चुनाव से पहले राजस्थान में इनोवा कार से 50 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है, पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है.

बैग में लाखों रुपए कैश, कार पर लिखा था प्रेस; दिल्ली चुनाव से पहले राजस्थान में नकदी की जब्ती से सनसनी

Rajasthan Cash Sized: राजस्थान में एक इनोवा कार से लाखों रुपये के कैश बरामद हुए हैं. इस इनोवा कार पर प्रेस लिखा है. वहीं बताया जा रहा है कि यह गाड़ी राजधानी दिल्ली से यहां पहुंची है. पुलिस इस मामले में दो लोगों को भी हिरासत में लिया है. लेकिन अब इस लाखों रुपये के कैश को दिल्ली चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है. क्योंकि यह कैश राजस्थान के बहरोड़ जिले से पकड़ी गई है. जो राजधानी दिल्ली से महज 128 किलोमीटर की दूरी पर है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान 5 फरवरी को है. ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव में कैश के जरिए धांधली करने की तैयारी हो सकती थी. हालांकि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह लाखों रुपये का कैश आखिर जा कहां रहा था. सबसे बड़ी बात है कि इस कार में प्रेस लिखा हुआ है.

हरियाणा की है यह इनोवा कार

दरअसल, राजस्थान के बहरोड जिले की नीमराणा पुलिस ने मंगलवार (28 जनवरी) को लाखों रुपये की नगदी बरामद की है. साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने एक गाड़ी इनोवा भी जब्त की है . नीमराणा थाना थानाधिकारी राजेश ने बताया की मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि हाईवे पर एक इनोवा गाड़ी है जिस पर प्रेस लिखा हुआ है और जिसमें लाखों रुपये की नगदी है. सूचना पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रुकवाकर थाने लाया गया . गाड़ी की चेकिंग के दौरान एक बैग में 500-500 के नोटों की कई गड्डियां पाई गई . 

काउंटिंग मशीन से गिने गए पैसे

मौके पर बैंक कर्मचरियों को बुलाया और काउंटिंग मशीन से नोटों की गिनती की गई है. काउंटिंग के दौरान 50 लाख 500 रुपये जब्त किए है. गाड़ी चालक कहां के है और कहां जा रहे थे? नगदी कहां ले जायी जा रही थी? इसके बारे में अभी जानकारी की जा रही है. पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है. माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Politics: इस बार भी राजस्थान बजट सत्र से गैर हाजिर रहेंगे किरोड़ी लाल मीणा, स्पीकर को पत्र लिखकर बताया कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com