विज्ञापन

कैंसर के लिए जिम्मेदार 'पंजाब का पानी'? राज्यपाल ने कहा- पत्र लिखे, पर नहीं हुआ असर; उप राष्ट्रपति ने किया समर्थन

राजस्थान में जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल द्वारा 23वां 'कैंसर सर्वाइवर्स डे' गर्व के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कैंसर विजेताओं के जज्बे को सलाम करते हुए उनके साहस की सराहना की.

कैंसर के लिए जिम्मेदार 'पंजाब का पानी'? राज्यपाल ने कहा- पत्र लिखे, पर नहीं हुआ असर; उप राष्ट्रपति ने किया समर्थन
जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल द्वारा 23वां 'कैंसर सर्वाइवर्स डे' गर्व के साथ मनाया गया.

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में शुक्रवार को भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित 23वें 'कैंसर सर्वाइवर्स डे' का आयोजन हुआ. इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने उन लोगों से सीधा संवाद किया जिन्होंने अपनी इच्छाशक्ति से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी है. समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहे.

कैंसर मुक्त राजस्थान का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जिस तरह हम 'टीबी मुक्त राजस्थान' की दिशा में काम कर रहे हैं उसी तरह हमें 'कैंसर मुक्त राजस्थान' का लक्ष्य भी रखना होगा. उन्होंने पंजाब से आने वाले प्रदूषित पानी को लेकर चिंता जताई और बताया कि फैक्ट्रियों का केमिकल वाला पानी गंगानगर और हनुमानगढ़ के लोगों में कैंसर का कारण बन रहा है. राज्यपाल ने आगे कहा कि इसके लिए पंजाब के राज्यपाल को मैंने पत्र भी लिखा है. उन्होंने उसे मंत्री को भी भेजा है, लेकिन शायद उस पर कुछ हुआ नहीं है.

केंद्र सरकार की स्वास्थ्य पहल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल की बात का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पेयजल की शुद्धता कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है. उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में 450 से ज्यादा डे-केयर सेंटर संचालित हैं और आयुष्मान आरोग्य योजना में एंटी-कैंसर दवाओं को जोड़ा जा रहा है. उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ शुरू किए गए टीकाकरण कार्यक्रम को एक बड़ा बदलाव बताया और राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना की.

चिकित्सा मंत्री ने कैंसर को बताया 'साइलेंट किलर'

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अपने संबोधन में कैंसर को एक 'साइलेंट किलर' करार दिया. उन्होंने कहा कि इस बीमारी का उपचार करना महज एक काम नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बेहद गंभीर है और इसीलिए इस बार स्वास्थ्य बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़ें- Kota News: दुल्हन को नहीं करनी थी शादी, तो दूल्हे के पैर तुड़वाने के लिए दी 10 हजार की सुपारी, हो गई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com