विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2024

भजन लाल सरकार का दावा, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लक्ष्यों को प्राप्त करने में राजस्थान प्रथम

राजस्थान की भजन लाल सरकार ने दावा किया है कि देश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में राजस्थान प्रथम स्थान पर है.

भजन लाल सरकार का दावा, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लक्ष्यों को प्राप्त करने में राजस्थान प्रथम
विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्थान नंबर वन

Rajasthan News: राजस्थान की भजन लाल सरकार ने दावा किया है कि देश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में राजस्थान प्रथम स्थान पर है. पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा राजस्थान में विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) 16 दिसम्बर 2023 से प्रारंभ की गई. इसका समापन 26 जनवरी 2024 को हुआ. इस यात्रा में राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा. इस दौरान राजस्थान में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर वंचित वर्ग के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए शिविर आयोजित किए गए. इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के साधारण केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं. इन योजनाओं के माध्यम से देश के नागरिक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी. प्रधानमंत्री ने समय-समय पर यात्रा के कार्यक्रमों से लाभान्वितों के साथ सीधा संवाद भी किया.

दिलावर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी कई शिविरों का अवलोकन किया. राजस्थान में कुल 11 हजार 209 शिविर आयोजित किए गए .इन शिविरों में संचालित 18 योजनाओं में से 14 योजनाओं में राजस्थान ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिनमें आमजन की उपस्थिति,जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, हैल्थ चैकअप कैम्प, आयुष्मान भारत कार्ड ईकेवाई सी,टीबी जांच, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पुरस्कार वितरण, शपथ या संकल्प ऑफलाइन, ऑनलाइन, सोयल हेल्थ कार्ड, नेचुरल फार्मिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, मेरी कहानी मेरी जुबानी एवं धरती कहे पुकार के योजनायें शामिल हैं.

शिविरों में कुल 3 करोड़ 40 लाख प्रतिभागी

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में कुल 3 करोड़ 40 लाख प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हुए. इनमें 432 शिविरों में सांसदों एवं 1 हजार 663 शिविरों में विधायकों की भागीदारी रही. सुरक्षा बीमा योजना में 8 लाख 25 हजार, जीवन ज्योति में 4 लाख 75 हजार, हैल्थ चेकअप कैम्प में 2 करोड़ 66 लाख,आयुष्मान भारत कार्ड केई वाईसी में 55 लाख 46 हजार, आयुष्मान सेचुरेशन में 8 हजार 369, टीबी में 2 लाख 14 हजार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 5 लाख 94 हजार, पुरस्कार योजना में 33 लाख 83 हजार, संकल्प या शपथ (ऑफलाइन व ऑनलाइन) में 4 लाख 39 हजार, सोयल हैल्थ कार्ड में 11 हजार 203, नेचुरल फार्मिंग में 11 हजार 205 , माय भारत वोलेंटियर में 7 लाख 68 हजार, किसान क्रेडिट कार्ड में 15 लाख 3 हजार,मेरी कहानी मेरी जुबानी में 73 लाख 76 हजार, धरती  कहे पुकार के योजना में 11 हजार 208 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया.

पंचायती राज मंत्री ने बताया कि यात्रा के व्यापक प्रचार- प्रसार एवं आमजन को यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए शिविरों में वैन भी भेजी गई.इस वैन के द्वारा केलेंडर, ब्रोशर, बुकलेट, क्विज विजेताओं के लिए टी- शर्ट एवं कैप उपलब्ध करवाये गए.

इन शिविरों में सेवाओं की प्रदायगी ऑनस्पॉट प्रदान की गई.यात्रा से जुड़े हुए विभागों के कार्मिकों ने उपस्थिति देकर कार्य सम्पन्न किया.उच्च स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा समय-समय पर नियमित मोनिटरिंग एवं यात्रा की सफल क्रियान्विति के लिए समीक्षा की गई. जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हुए.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में लगने वाला है हिजाब पर बैन? गृह राज्य मंत्री ने अब स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर दिया ये बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com