विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

किसानों के खाते में आएंगे 200 करोड़ रुपए, भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मिलेगी खास सौगात

Rajasthan News: सरकार के 2 साल पूरे होने के मौके पर खेती-किसानी, पर्यटन, उद्योग समेत कई क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रम होंगे. इस दौरान बिजनेस पॉलिसी पर भी चर्चा होगी.

किसानों के खाते में आएंगे 200 करोड़ रुपए, भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मिलेगी खास सौगात

Bhajanlal govt second anniversary: राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रमों की शुरुआत 20 दिसंबर को किसान सम्मेलन से होगी, जिसमें 31 हजार 600 किसानों को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा. इसके साथ ही 5 लाख किसानों को 700 करोड़ रुपये का कृषि आदान अनुदान मिलेगा. 5 लाख पशुपालकों को 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी योजनाओं की घोषणा की जाएगी. 21 दिसंबर को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सभी जिलों में पौधारोपण कार्यक्रम होगा. आउटसाइड फॉरेस्ट और ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट पॉलिसी पर विमर्श किया जाएगा.

टूरिज्म प्रोजेक्ट को मिलेगी उड़ान 

22 दिसंबर को व्यापार संबंध दिवस मनाया जाएगा, जिसमें राज्य की पर्यटन परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का ग्राउंड ब्रेकिंग होगा. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सेंटर पॉलिसी, एमएसएमई प्रोफेशनल पॉलिसी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पॉलिसी पर भी चर्चा होगी. निजी औद्योगिक पार्क योजना के लिए नीति और एयरोस्पेस पॉलिसी का विमोचन किया जाएगा. साथ ही 24 दिसंबर को पर्यटन कॉन्क्लेव होगा, जिसमें नई पर्यटन नीति, फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी.

25 दिसंबर को होगा राज्यस्तरीय समारोह

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 23 दिसंबर को एमएसएमई कॉन्क्लेव भी होगा. इसमें औद्योगिक क्लस्टरों के गठन और क्लीन स्क्रीनिंग नीति पर विमर्श किया जाएगा. 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की महारैली के लिए गहलोत, पायलट और डोटासरा जुटे, रंधावा बोले- लंबी लड़ाई के लिए रहें तैयार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close