विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2025

Rajasthan: भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक साथ भिड़ गईं 4 गाड़ियां, एक्सीडेंट के बाद 20 फीट तक उछलीं

Rajasthan Road accident: तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियां गिट्टी पर चढ़कर उछल गई और आपस में भिड़कर पलट गईं.

Rajasthan: भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक साथ भिड़ गईं 4 गाड़ियां, एक्सीडेंट के बाद 20 फीट तक उछलीं

Bharatmala expressway accident: बागोड़ा-सांचोर भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया. NHAI की लापरवाही के चलते एक साथ 4 वाहन आपस में भिड़ गए. दुर्घटना बागोड़ा टोल प्लाज़ा के पास हुई. इस हादसे में 2 फॉर्च्यूनर, 1 ऑडी कार और 1 पिकअप ट्रोला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि अगर उचित कदम उठाए गए होते तो हादसा टल जाता है.

साइन बोर्ड नहीं होने से हुआ हादसा!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर बीच सड़क गिट्टी डाली गई थी और वहां कोई सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे. तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियां गिट्टी पर चढ़कर करीब 20 फीट तक उछलीं और आपस में भिड़कर पलट गईं.

एक्सप्रेसवे के रखरखाव पर सवाल

इस हादसे के बाद यात्री और क्षेत्रवासी चिंतित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित संकेत लगाए जाते तो हादसे को टाला जा सकता था. यह घटना एक बार फिर भारतमाला एक्सप्रेस वे के निर्माण और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में NEET छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, कोचिंग स्टाफ ने बचाया, देखें रेस्क्यू का एक्सक्लूसिव वीडियो

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close