विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2024

भरतपुर में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा देने का प्रचार कर ठगे 8 लाख, 2 आरोपी पकड़े 

आरोपी सागर ने एसजे नेटवर्क सॉल्यूशंस के नाम से फार्म का खाता खुलवाकर ठगी की राशि प्राप्त की थी. आरोपी सागर ने राहुल के कहने पर यह खाता खुलवाया था.

भरतपुर में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा देने का प्रचार कर ठगे 8 लाख, 2 आरोपी पकड़े 
भरतपुर में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा देने का प्रचार कर ठगे 8 लाख

Rajasthan News: भरतपुर में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा देने का प्रचार कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने भरतपुर शहर के एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन करवाकर 8 लाख 18 हजार 374 रुपए की ठगी की थी.  जब आरोपी को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर पुलिस थाने में आरोपियों में खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

 पांच खातों में ट्रांसफर कराई रकम

एएसपी साइबर नितिराज शेखावत ने बताया कि शहर की प्रताप कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने 3 सितंबर 2024 को ठगी को लेकर मामला दर्ज कराया था. जिसमें बताया कि मेरे साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन करवाकर 8 लाख 18 हजार 374 रुपए की ठगी कर ली. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि ठगी की रकम अलग-अलग पांच खातों में ट्रांसफर होना पाया गया.

मेरठ के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

इस मामले में साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी मेरठ निवासी सागर पुत्र सर्वेश कुमार और राहुल पुत्र प्रेमचंद सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी सागर ने एसजे नेटवर्क सॉल्यूशंस के नाम से फार्म का खाता खुलवाकर ठगी की राशि प्राप्त की थी. आरोपी सागर ने राहुल के कहने पर यह खाता खुलवाया था.

अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप का ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा देने का प्रचार किया जाता है. जिस पर लोग कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में इनके ग्रुप को ज्वाइन कर लेते हैं. फिर यह लोग इनको झांसे में लेकर मोटी रकम विभिन्न खातों में डलवा लेते है.

यह भी पढे़ं- 12वीं पास युवक बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में बन गया सर्जन, मरीजों का करता रहा इलाज; खुलासा होने पर फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com