विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

भरतपुर: ससुराल वालों पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, 11 लाख रुपये और कार की कर रहे थे डिमांड 

राजस्थान के भरतपुर में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

भरतपुर: ससुराल वालों पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, 11 लाख रुपये और कार की कर रहे थे डिमांड 
राजस्थान के भरतपुर में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली नीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नीतू को जहर देकर मार डाला.

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

मृतका के भाई सोनू ने बताया कि नीतू और उसकी छोटी बहन रमन की शादी 22 अप्रैल 2024 को एक ही परिवार में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू कर दी गई. ससुराल वाले 11 लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे.

विरोध करने पर होती थी मारपीट

परिजनों का कहना है कि जब नीतू और रमन दहेज की मांग का विरोध करती थीं तो उनके साथ मारपीट की जाती थी. घटना वाले दिन भी दोनों बहनों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. जब रमन ने नीतू को बचाने की कोशिश की तो उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया.

जहर देकर हत्या का आरोप

आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने नीतू को जबरन जहर पिला दिया. रमन किसी तरह कमरे से बाहर निकली और अपने मायके वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी. परिजन तुरंत ससुराल पहुंचे और नीतू को अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में तोड़ा दम

नीतू को शाम करीब चार बजे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब एक घंटे तक इलाज चला लेकिन हालत गंभीर होने के कारण नीतू की मौत हो गई.

नीतू की एक डेढ़ साल की बेटी हर्षिता है. मां की मौत के बाद बच्ची के सिर से ममता का साया उठ गया है. घटना के बाद पति सहित सभी ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को हत्या की शिकायत दी है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

यह भी पढ़ें- बाड़मेर में 5 दिन बाद भी नहीं पता लगा क्रूड ऑयल रिसाव का कारण, ऐश्वर्या ऑयल फील्ड ने बंद किया उत्पादन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com