विज्ञापन

Rajasthan: 'नदबई में बिखर गया लचर कानून का अंधेरा' ज्वेलर की गोली मारकर हत्या पर जूली का सरकार पर हमला

दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. व्यापारी की हत्या करने के बाद वह व्यापारी के पास मौजूद सोने-चांदी के जेबरात रखे बैग को भी ले गए. घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया.

Rajasthan: 'नदबई में बिखर गया लचर कानून का अंधेरा' ज्वेलर की गोली मारकर हत्या पर जूली का सरकार पर हमला
नदबई में ज्वेलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Rajasthan News: भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में बुधवार शाम को एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. साथ ही बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग भी लेकर फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, ज्वेलर दुकान बंद करके स्कूटी से शाम को घर लौट रहा था. घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्वेलर के शव को थाने के सामने रख दिया. प्रदर्शन कर रहे सभी व्यापारी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. उधर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ज्वेलर की हत्या पर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए. 

हत्या के बाद ले गए जेवर से भरा बैग

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे कस्बे के पंजाबी मोहल्ला स्थित श्रीराम मन्दिर के पास अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. व्यापारी की हत्या करने के बाद वह व्यापारी के पास मौजूद सोने-चांदी के जेबरात रखे बैग को भी ले गए. कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी योगेश चोपड़ा उर्फ योगी पुत्र शांतिस्वरूप चोपड़ा शाम को नगर रोड़ स्थित अपनी सर्राफा दुकान को बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहा.

घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों का प्रदर्शन

इसी दौरान पंजाबी मोहल्ला में श्रीराम मन्दिर के समीप यह घटना हुई. तुरंत पास में मौजूद लोगों ने सर्राफा व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े व्यापारियों ने मृतक ज्वेलर के शव को लेकर थाने के सामने इकट्ठा हो गए. पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से समझाइस करने का प्रयास किया. बाद में एसपी दिगंत आनंद के तीन दिन में मामलें का खुलासा और बदमाशों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ. 

टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला

वहीं, टीकाराम जूली इस घटना के बाद सरकार पर हमलावर हो गए. नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि डर का साया, हर दिल में उतर गया. लचर कानून का अंधेरा आज नदबई में बिखर गया. मुख्यमंत्री जी के गृह तहसील नदबई में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को गोली मारकर की गई लूट और हत्या की घटना अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है. भाजपा सरकार की लचर कानून-व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि आए दिन खुलेआम हत्या और लूट जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं. जब मुख्यमंत्री के अपने ही गृह ज़िले में जनता सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश के आम नागरिक किस भय और असुरक्षा में जी रहे होंगे.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान CM की पीएम मोदी से मुलाकात क्यों खास? सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से क्या हासिल हुआ

विदेश से MBBS की डिग्री, 20-25 लाख में FMGE सर्टिफिकेट... 15 फर्जी डॉक्टर और RMC रजिस्ट्रार गिरफ्तार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close