विज्ञापन

भरतपुर: रेलवे कॉलोनी में लगी भीषण आग, सिग्नल इंस्पेक्टर और बेटा झुलसे; 5 लाख का नुकसान

राजस्थान में भरतपुर की रेलवे कॉलोनी में देर रात सरकारी क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.  जिसमें दो स्कूटी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया. आग बुझाते समय सिग्नल इंस्पेक्टर और उनका बेटा झुलस गए. 

भरतपुर: रेलवे कॉलोनी में लगी भीषण आग, सिग्नल इंस्पेक्टर और बेटा झुलसे; 5 लाख का नुकसान
भरतपुर की रेलवे कॉलोनी में देर रात आग लग गई.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर शहर की रेलवे कॉलोनी में स्थित एक सरकारी क्वार्टर में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई. यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है. क्वार्टर नंबर 154/ए में रहने वाली विमता कुमारी के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी. उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे जबकि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही थी.

बेटी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

विमता कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी पानी पीने के लिए बाहर आई तो बरामदे में आग की लपटें देखीं. उसने तुरंत परिवार के सभी सदस्यों को जगाया. आग से निकल रहे धुएं के कारण घर के लोग अचेत अवस्था में थे. बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए सबको बाहर निकाला. यदि वह भी सोई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Latest and Breaking News on NDTV

दो स्कूटी और घरेलू सामान जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि बरामदे में खड़ी दो स्कूटी और वहां रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर कमरों से सामान बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की.

आग बुझाने में झुलसे पिता और बेटा

आग पर काबू पाने के दौरान विमता कुमारी के पति महिपाल जो रेलवे में सिग्नल इंस्पेक्टर हैं और उनका बेटा केशव कुमार गौतम झुलस गए. दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया. अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया.

इस हादसे में करीब पांच लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है. परिवार पिछले आठ वर्षों से इस सरकारी क्वार्टर में रह रहा है. घटना के बाद कॉलोनी में दहशत और चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़ें- झुंझुनूं कलेक्टर का व्हाट्सएप हुआ हैक! परिचितों को मैसेज भेज मांगे जा रहे रुपए

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close