भीलवाड़ा में सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, राजस्थान के उद्योगपतियों को एमपी में निवेश का न्योता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भीलवाड़ा दौरे पर राजस्थान के उद्योगपतियों को एमपी में निवेश का न्योता दिया. टेक्सटाइल हब भीलवाड़ा में उन्होंने नई औद्योगिक नीति, जल विवाद समाधान और रोजगार सृजन को लेकर बड़ा संदेश दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भीलवाड़ा दौरे पर राजस्थान के उद्योगपतियों को एमपी में निवेश का न्योता दिया

Rajasthan News: डॉ मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भीलवाड़ा पहुंचे. पुलिस लाइन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे हरी सेवा उदासीन आश्रम परिसर में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव और दीक्षा दान समारोह में शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद लिया.

उद्योगपतियों को दिया निवेश का निमंत्रण

भीलवाड़ा को टेक्सटाइल हब बताते हुए सीएम ने यहां के वस्त्र उद्योगों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में उद्योग विभाग अपने पास इसलिए रखा ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो और उद्योगों को तेज रफ्तार मिले. नई औद्योगिक नीति से बिजनेस करना आसान हुआ है और इसका सकारात्मक परिणाम मिल रहा है.

“राजस्थान के उद्यमी सूखी रेत से भी तेल निकाल लें”

अपने संबोधन में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि मारवाड़ और मेवाड़ के लोग सूखी रेत से भी तेल निकालने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच भाईचारे का रिश्ता रहा है. ऐतिहासिक रूप से भी दोनों राज्यों के उद्योगों ने एक दूसरे को मजबूती दी है.

5000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

सीएम ने बताया कि भीलवाड़ा के उद्योगपति रामपाल सोनी ने मध्यप्रदेश में लगभग 5000 करोड़ रुपये निवेश की इच्छा जताई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैबिनेट बैठक के साथ सीसीआई बैठक भी होती है और बड़े उद्योगों को विशेष रियायतें दी जाती हैं. बिजली पानी श्रम और लेबर लॉ की अनुकूल व्यवस्था एमपी को निवेश के लिए बेहतर बनाती है.

Advertisement

जल विवाद पर बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और पानी परमात्मा की देन है. उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर कालीसिंध नदी से जुड़े विवाद को सुलझाया गया. उन्होंने दोनों राज्यों के सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना की.

पीएम मित्र पार्क का जिक्र

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित पीएम मित्र पार्क बनकर तैयार है. टेक्सटाइल, माइनिंग और हेल्थ सेक्टर में भी निवेश की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान मिलकर देश को औद्योगिक रूप से मजबूत बना सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय से महज 2 KM दूर बसा सरवर पूरा गांव, आजादी के 75 साल बाद भी सड़क और पानी को तरस रहा