विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

Rajasthan: जयपुर में DCP शाहीन सी का बड़ा एक्शन, एक साथ 17 जवान लाइन हाजिर; 4 पर 5 साल का लगाया प्रतिबंध

Jaipur News: डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी. विभाग अब रोस्टर प्रणाली को लागू करेगा.

Rajasthan: जयपुर में DCP शाहीन सी का बड़ा एक्शन, एक साथ 17 जवान लाइन हाजिर; 4 पर 5 साल का लगाया प्रतिबंध
जयपुर ट्रैफिक डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी का फाइल फोटो.
Facebook

Rajasthan News: जयपुर कमिश्नरेट के ट्रैफिक बेड़े में बड़ा फेरबदल हुआ है. DCP ट्रैफिक शाहीन सी ने एक साथ 17 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इनमें से 4 कर्मियों पर 5 साल का प्रतिबंध भी लगाया गया है. लाइन हाजिर होने वाले कर्मियों में कांस्टेबल शिवराम, अजय कुमार, संतोष, ओमप्रकाश, राधेश्याम, गजराज, देवेंद्र सिंह, धर्मवीर, हरिकिशन, जीतराम, संदीप कुमार, भगवान सहाय, अभिमन्यु सिंह, प्रेम सिंह, कजोड़मल, महेश कुमार, संजय कुमार और गजराज शामिल हैं.

मासिक बंधी और उगाही के आरोप

लाइन हाजिर किए गए चार ट्रैफिक कर्मियों को 5 साल तक के लिए ट्रैफिक बेड़े से बैन कर दिया गया है. इनमें अजय कुमार, गजराज, संजय कुमार और देवेंद्र सिंह शामिल हैं. अब ये चारों कर्मी 5 साल तक ट्रैफिक बेड़े में एंट्री नहीं कर पाएंगे. इस कार्रवाई के पीछे की वजह मासिक बंधी और उगाई की शिकायत बताई जा रही है. आरोप है कि ये ट्रैफिक कर्मी लंबे समय से अंगद का पर बनाकर जमे हुए थे और कई टीआई के गठजोड़ के साथ सड़कों पर अपने हाथ साफ कर रहे थे.

पहली बार ट्रैफिक बेड़े में इतनी बड़ी कार्रवाई

DCP ट्रैफिक शाहीन सी ने इस तरह की कार्रवाई पहली बार ट्रैफिक बेड़े में की है. इससे पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी. इस संबंध में आदेश 19 जून 2025 की रात को जारी किया गया था, जिसकी कॉपी अगले दिन मीडिया को मिली. डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी. विभाग अब रोस्टर प्रणाली को सती से लागू करेगा और भविष्य में भी इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- अपने ही समाज के नेताओं पर क्यों भड़क गए हनुमान बेनीवाल? मंत्री जोगाराम पटेल ने ली चुटकी

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com