विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2024

बीकानेर में बम को सेना ने किया डिफ्यूज, 3 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज; देखें VIDEO

तेज धमाका होने से आमजन में दहशत फैल गई. सेना द्वारा डिफ्यूज किए बम की धमाके बाद करीब 3 किमी तक आवाज सुनाई दी.

बीकानेर में बम को सेना ने किया डिफ्यूज, 3 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज; देखें VIDEO
सेना किया बम को डिफ्यूज

Rajasthan News: बीकानेर के लूणकरणसर इलाक़े में सोमवार को तेज धमाका होने से आमजन में दहशत फैल गई. धमाके की आवाज करीब 3 किमी तक सुनाई दी. दरअसल, वन विभाग की नर्सरी में सेना के बम निरोधक दस्ते ने एक बम को डिफ्यूज किया. यह बम मलकीसर में दो महीने पहले एक किसान के खेत में मिला था. धमाके बाद आसमान में जो गुबार उठा, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बम कितना खतरनाक था. 

रिमोट से बम को किया डिफ्यूज

बताया गया कि बम को वायर के साथ जोड़कर रिमोट के माध्यम से डिफ्यूज किया गया. इस दौरान तेज धमाके हुए जो दूर-दूर तक सुनाई दिए. बम के निस्तारण के दौरान भारतीय सेना के जवान, लूणकरणसर थाना की टीम के साथ थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई मौजूद रहे. करीब दो महीने पहले मलकीसर की रोही के एक किसान को बम दिखाई दिए.

फाइल फोटो

फाइल फोटो

खेत में मिला था जीवित बम

इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के सर्च ऑपरेशन में खेत में जीवित बम मिला था. उसको लूणकरणसर पुलिस की सुरक्षा में रखा गया था, ताकि कोई हादसा ना हो. करीब दो महीने के बाद 24 इन्फैन्ट्री डिवीजन के मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता बीकानेर से सोमवार को लूणकरणसर पहुंचा और बम का डिफ्यूज किया.

इससे पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे तनोट इलाके में सीमा सुरक्षा बल को एक जीवित बम मिला था. जिसे BSF ने डिफ्यूज कर दिया है. जिसे बाद में सेना के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बम को सुनसान इलाके में ले जाकर डिफ्यूज किया.

यह भी पढे़ं- पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, युद्धाभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटने से BSF के चार जवान घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com