विज्ञापन

बैंड की धुन मे डूबे किरोड़ीलाल मीणा, बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में उत्साह; दिखा ऐसा नजारा

बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर जयपुर प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया.

बैंड की धुन मे डूबे किरोड़ीलाल मीणा, बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में उत्साह; दिखा ऐसा नजारा
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े दिखे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में उत्साह का माहौल रहा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राठौड़ ने साफा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. पूरे परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला. इस दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा चर्चा का विषय रहे. बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मौजूद मंत्री बैंड की धुन के साथ ताल मिलाते उत्साहित दिखे. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया. 

राष्ट्रवाद का बीज आज वटवृक्ष बनकर खड़ा- सीएम

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रवाद का जो बीज 1951 में बोया गया था, वह आज वटवृक्ष बनकर पूरे देश में खड़ा है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है.” उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने स्वार्थ से पहले “राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत पर काम करती है. भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था और आज समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है.

प्रदेश मुख्यालय में आज संगोष्ठी 

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा की विकास यात्रा को लेकर प्रदेश मुख्यालय में संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी. इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे. स्थापना दिवस के मौके पर जवाहर सिंह बेढ़म, गौतम कुमार दक, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी कार्यालय में CM भजनलाल को मिला वो कमरा, जो कभी वसुंधरा राजे के लिए था तय


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close