विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2024

दौसा में चुनाव लड़ेंगे बाग़ी हुए भाजपा नेता देवी सिंह, बोले- हम सिर्फ दरी बिछाने के लिए, बाहरी को दिया गया टिकट 

Dausa Assembly Seat: कांग्रेस ने दौसा से दीनदयाल बैरवा उर्फ डीसी बैरवा को उम्मीदवार बनाया गया है. जातिगत समीकरणों की बात की जाये तो दौसा सीट पर मुकाबला टक्कर का हो सकता है.

दौसा में चुनाव लड़ेंगे बाग़ी हुए भाजपा नेता देवी सिंह, बोले- हम सिर्फ दरी बिछाने के लिए, बाहरी को दिया गया टिकट 
भाजपा नेता देवी सिंह

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में 7 विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा अपने प्रचार प्रसार में पूरे दमखमके साथ लगे हुए हैं. दौसा सीट पर उपचुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इस सीट पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी सिंह बागी होकर चुनाव में ताल ठोकने के साथ अब भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. देवी सिंह का कहना है कि भाजपा ने बाहरी लोगों टिकट दिया है, हम  भाजपा की मीटिंग में दरी पट्टी बिछाने के लिए एक कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं.

'कांग्रेस- भाजपा ने की मैच फिक्सिंग'

उन्होंने कहा कि दौसा सीट सामान्य वर्ग की है इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने एसटी और एससी कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने दौसा सीट पर मैच फिक्सिंग की तरह टिकट दिया गया है जिसको लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में नाराजगी है. 

दौसा में इस बार मुकाबला दिलचस्प 

कांग्रेस ने दौसा से दीनदयाल बैरवा उर्फ डीसी बैरवा को उम्मीदवार बनाया गया है. जातिगत समीकरणों की बात की जाये तो दौसा सीट पर मुकाबला टक्कर का हो सकता है. कांग्रेस इस सीट पर मीणा तो भाजपा ब्राह्मण उम्मीदवार उतारती रही है. लेकिन इस बार भाजपा ने भी मीणा उम्मीदवार उतारा है. ऐसे में भाजपा को सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. शंकर लाल शर्मा ने साल 2013 में यहां जीत हासिल की थी. दौसा सीट के जातीय समीकरण दिलचस्प हो गए हैं. 

किरोड़ी के कद का अवलोकन करेगा यह चुनाव 

अब तो किरोड़ी के खुद के सगे भाई मैदान में हैं. ऐसे में उनकी 'नैतिक जिम्मेदारी' और अधिक बढ़ जाएगी. राजस्थान की सियासत के जानकार मानते हैं कि यह चुनाव किरोड़ी लाल मीणा के राजनीतिक जीवन का सबसे मुश्किल चुनाव हो सकता है. इस चुनाव में कामयाबी और नाकामयाबी- पार्टी और समुदाय- दोनों के भीतर उनके कद का नए तरीके से अवलोकित करेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com