राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, CM भजनलाल, वसुंधरा सहित 40 नाम शामिल

BJP star campaigners List: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में पांच महिला और मुस्लिम शामल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan Assembly By-Elections 2024: राजस्थान की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा मुस्तैद नजर आ रही है. भाजपा ने 7 में से 6 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा 19 अक्टूबर को कर दी. जबकि कांग्रेस अभी तक एक भी जगह से प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर सकी है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी. राजस्थान उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ-साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. 

राजस्थान उपचुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  1. भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री
  2. मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (राज्यसभा सांसद)
  3. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद
  4. वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  5. भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री
  6. गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री
  7. अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री
  8. भागीरथ चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री
  9. दीया कुमारी, डिप्टी सीएम
  10. प्रेमचंद्र बैरवा, डिप्टी सीएम
  11. राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान
  12. सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान
  13. सीपी जोशी, सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  14. अल्का सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री
  15. किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री राजस्थान
  16. घनश्याम तिवाड़ी, राज्यसभा सांसद
  17. राजेंद्र गहलोत, राज्यसभा सांसद
  18. अरूण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  19. कनकमल कटारा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
  20. राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री
  21. बाबा बालक नाथ, विधायक
  22. महेंद्रजीत मालवीय, पूर्व मंत्री
  23. हेमंत मीणा, मंत्री
  24. गजेंद्र सिंह खींवसर, मंत्री
  25. प्रभुलाल सैनी, पूर्व मंत्री
  26. कैलाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
  27. बाबूलाल खराड़ी, मंत्री
  28. ज्योति मिर्धा, पूर्व सांसद
  29. कन्हैयालाल चौधरी, मंत्री
  30. दामोदर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व सांसद
  31. मन्नालाल रावत, सांसद
  32. मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष
  33. रक्षा भंडारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा
  34. मुकेश दाधिच, प्रदेश उपाध्यक्ष
  35. ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश महामंत्री
  36. चुन्नीलाल गरासिया, राज्यसभा सांसद
  37. अशोक परनामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  38. रिछपाल सिंह मिर्धा, पूर्व विधायक
  39. जितेंद्र कुमार गोठवाल, प्रदेश महामंत्री व विधायक
  40. हमीश खां मेवाती, प्रदेश संयोजक, अल्पसंख्यक मोर्चा

    यह भी पढ़ें - हनुमान बेनीवाल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर कांग्रेस की बढ़ा दी टेंशन, अब किस करवट बैठेगा राजस्थान की राजनीति का ऊंट?