विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2024

पाकिस्तान से ड्रग तस्करी का नहीं रुक रहा सिलसिला, फिर बरामद हुई 10 करोड़ की हेरोइन

राजस्थान की बड़ी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है और पिछले कुछ महीनों से यहां हेरोइन तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं.

पाकिस्तान से ड्रग तस्करी का नहीं रुक रहा सिलसिला, फिर बरामद हुई 10 करोड़ की हेरोइन
इंडो-पाक बॉर्डर.
NDTV Reporter

Rajasthan News: सरहद पार पाकिस्तान से भारत में ड्रग की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार शाम को श्रीगंगानगर जिले में बॉर्डर एरिया से बीएसएफ ने दो किलो हेरोइन बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग दस करोड़ रुपये है. हेरोइन मिलने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया.

खेत में बरामद हुआ हेरोइन का पैकेट 

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम केसरीसिंहपुर इलाके की बीएसएफ के जी ब्रांच को एक खेत में हेरोइन का पैकेट पड़ा होने की सूचना मिली. ऐसे में बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैकेट को अपने कब्जे में लिया. जब इस पैकेट की जांच की गयी तो उसमें दो किलो हेरोइन बरामद हुई. बीएसएफ ने पैकेट मिलने के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया ताकि पता चल सके कि तस्करों ने हेरोइन की और खेप इलाके में ड्राप की है या नहीं. इसके साथ-साथ आसपास के गांव में भी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की जा रही है.

यहां से पंजाब ले जाई जाती है हेरोइन

सीमा पार से आने वाली हेरोइन अधिकतर पंजाब राज्य ले जाई जाती है और फिर अन्य जगहों पर सप्लाई की जाती है. पंजाब के तस्कर स्थानीय तस्करों और पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में रहते हैं और पाकिस्तान के तस्करों को जीपीएस लोकेशन सेंड करते हैं और फिर ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में हेरोइन ड्राप की जाती है.

एंटी ड्रोन सिस्टम की आवश्यकता 

राजस्थान की बड़ी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है और पिछले कुछ महीनों से हेरोइन तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं. जानकारों के अनुसार, सरहद पर ड्रोन के माध्यम से तस्करी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, जिसे रोकने के लिए एंटी ड्रोन तकनीक की आवश्यकता है. हालांकि बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी विभाग मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहे हैं और हेरोइन तस्करी की अधिकतर कोशिशों को नाकाम कर देते हैं.

ये भी पढ़ें:- 'दिसंबर से पहले पूरा होगा CM का वादा', झाबर सिंह खर्रा ने बीकानेर में बताए आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com