विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

बुलेट से सड़क पर डंडा लेकर न‍िकलते, कार द‍िखते ही तोड़ देते थे शीशा; अब पुल‍िस ने न‍िकाल दी जुलूस

Police took out a procession of the accused: सायरन की आवाज के साथ पुलिस ने आरोपियों को बाजार में घुमाया तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई.

बुलेट से सड़क पर डंडा लेकर न‍िकलते, कार द‍िखते ही तोड़ देते थे शीशा; अब पुल‍िस ने न‍िकाल दी जुलूस

Bundi News: बूंदी जिले के हिंडोली में बाइक सवार युवकों के उत्पात मचाने और कारों के कांच तोड़ने के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा. इन आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला. जब सायरन की आवाज के साथ पुलिस ने आरोपियों को बाजार में घुमाया तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. इसके लिए आरोपियों को पैदल ही जुलूस के रूप में शहर के कई मार्गों से निकालकर घटना स्थल ले जाया गया. यहां आरोपियों से घटनाक्रम के बारे में पड़ताल की गई. इस दौरान आरोपियों की सारी हेकड़ी निकल गई. आरोपी पुलिस व मोहल्ले के लोगों के आगे माफी मांगते दिखे और फिर कभी ऐसा अपराध ना करने की बात कहते दिखे. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. 

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की हुई पहचान, मुख्य आरोपी फरार

हिंडोली थानाधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि 1 दिसंबर को हिंडोली कस्बे के कई गलियों में गाड़ी से उत्पात मचाकर वाहनों के कांच तोड़ दिए थे. ग्रामीणों की रिपोर्ट पर कस्बे के सीसीटीवी कैमरे और अन्य तकनीकी से आरोपियों की पहचान की गई. बुधवार को हरना निवासी आरोपी जनरैल सिंह और अमरत्या निवासी सौभाग को मौके पर लाकर मौका तस्दीक करवाया गया. हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

नशे में धुत होकर किया हंगामा और कांच तोड़ने की थी वारदात

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले शराब पार्टी की और फिर दहशतगर्दी पैदा करने के लिए इलाके में खड़ी कारों ओर बड़े वाहनों के कांच तोड़ने का प्लान बनाया. शराब पीने के बाद बाइक पर सब रवाना हो गए. सभी के हाथों में लाठी डंडे थे और जो कारें रास्ते में नजर आई, उनको नुकसान पहुंचाते थे. इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों ने थाना में अपना विरोध दर्ज करवाया. मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जुलूस भी निकाला.  

यह भी पढ़ेंः अलग राज्य की मांग करने वाले राजकुमार रोत ने की 'भील प्रदेश एक्सप्रेस' ट्रेन की डिमांड, बीएपी सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com