विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

बूंदी में सड़क खोदने का विरोध: बीजेपी पार्षदों ने गड्ढों में बैठकर जताया गुस्सा  

खुदाई से परेशान आधा दर्जन बीजेपी पार्षदों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और आरयूआईडीपी के खिलाफ नारेबाजी की.

बूंदी में सड़क खोदने का विरोध: बीजेपी पार्षदों ने गड्ढों में बैठकर जताया गुस्सा  
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: बूंदी शहर के सदर बाजार में नई पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने का काम चल रहा है. इस काम को लेकर स्थानीय लोगों और बीजेपी पार्षदों में भारी नाराजगी है. आरयूआईडीपी (राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना) द्वारा की जा रही इस खुदाई से दो साल पहले बनी सीसी सड़क को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों को डर है कि बारिश के मौसम में सड़क की हालत 
और खराब हो सकती है. 

खुदाई से परेशानी, वाहन चालक हो रहे चोटिल

सदर बाजार में दो साल पहले 52 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क को खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है. व्यापारी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि पुरानी पाइप लाइन की जानकारी लिए बिना ठेकेदार ने फिर से खुदाई शुरू कर दी. खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए. शुक्रवार रात हुई बारिश में गड्ढों में पानी भर गया, जिससे दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए. इससे गुस्साए स्थानीय लोगों और पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया.

पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारियों ने दी समझाइश

खुदाई से परेशान आधा दर्जन बीजेपी पार्षदों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और आरयूआईडीपी के खिलाफ नारेबाजी की. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, नगर परिषद और आरयूआईडीपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की और आश्वासन दिया कि पांच दिन में सड़क की मरम्मत और काम पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद धरना खत्म हुआ. 

लापरवाही पर सवाल, जनता की मांग- जल्द हो काम

स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृत योजना के तहत हो रहे इस काम में लापरवाही बरती जा रही है. दस दिन बीतने के बाद भी काम अधूरा है. लोग चाहते हैं कि सड़क को जल्द ठीक किया जाए ताकि बारिश में और परेशानी न हो. 

अधिकारियों का वादा, पांच दिन में सुधरेगी सड़क

मौके पर पहुंचे आरयूआईडीपी की अधिकारी सोनम, पीएचईडी के नवीन नागर, तहसीलदार सिद्धार्थ जिंदल और अन्य अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा. इस आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

ये भी पढ़ें-  सीकर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने गांव के दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com