Bundi Fire News: राजस्थान के बूंदी शहर के नैनवा रोड इलाके में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग सबसे पहले एक ठेले में लगी और देखते ही देखते पास में खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बाइक बुरी तरह जलने लगी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
ठेले से उठता दिखाई दिया था धुआं
बताया जा रहा है कि नैनवा रोड पर अचानक ठेले से धुआं उठता दिखाई दिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक में आग लगते ही तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया.
बाइक पूरी तरह जलकर बनी भंगार
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की भीड़ को हटाया गया. वहीं दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची एक दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी, जबकि ठेला भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
यह भी पढ़ें: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोलें-17 बार पेपर लीक करने वाले शीशे के घरों में रहकर दूसरों पर पत्थर न फेंकें
यह भी पढ़ें: Rajasthan: गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर कांग्रेस नेता के घर हुई फायरिंग, वीडियो कॉल कर पहले की थी लोकेशन कन्फर्म