विज्ञापन

Rajasthan: गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर कांग्रेस नेता के घर हुई फायरिंग, वीडियो कॉल कर पहले की थी लोकेशन कन्फर्म

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर पार्षद राजेंद्र बाबेरवाल के घर फायरिंग का मामला सामने आया है. जालंधर और होशियारपुर के बदमाशों ने12 राउंड फायरिंग की थी.

Rajasthan: गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर कांग्रेस नेता के घर हुई फायरिंग, वीडियो कॉल कर पहले की थी लोकेशन कन्फर्म
Rohit Godara
NDTV

Ratangarh News: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में गुरुवार सवेरे बदमाशों ने  कांग्रेस नेता और पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस ने सफलता हासिल की है. जिसमें पुलिस ने दो शूटरों को को गिरफ्तार किया है. जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तड़के 12 राउंड फायरिंग से थर्राया इलाका

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच बाइक सवार दो बदमाश वार्ड नंबर 21 स्थित पार्षद राजेंद्र बाबेरवाल के घर पर पहुंचे. बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से मुख्य गेट पर एक के बाद एक 12 से ज्यादा राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए.गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वीडियो कॉल के जरिए लोकेशन कन्फर्म करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था. सामने आया है कि यह वारदात गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर की गई थी.

पकड़े गए बदमाशों का निकला गैंगस्टर रोहित गोदारा कनेक्शन

 घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद घटना की सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई. इसी दौरान चूरू-तारानगर रोड पर पिंजरापोल गौशाला के पास डीएसटी टीम ने संदिग्ध दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए. जिन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया . प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर रंगदारी के लिए अंजाम दी गई थी.

मामले को लेकर आईपीएस निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान पंजाब के जालंध रके रहने वाले   अनमोल सिंह (23 वर्षीय)और होशियारपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है. एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि दूसरे के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है.

वीडियो कॉल के जरिए लोकेशन की कन्फर्म

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो दिनों से चूरू और रतनगढ़ क्षेत्र में रुके हुए थे, लेकिन किसी को उन पर शक नहीं हुआ.बताया जा रहा है कि गैंग ने वीडियो कॉल के जरिए आरोपियों को पार्षद का घर और लोकेशन दिखाई थी. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे रंगदारी, पुरानी रंजिश या अन्य आपराधिक कारण जुड़े हैं या नहीं.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी इंसार अली और सीआई गौरव खिड़िया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग और पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद रतनगढ़ क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, इस वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस नेता के 'व्हाइट हाउस' पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने बरसाईं 12 से ज्यादा गोलियां

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close