विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2024

जयपुर में व्यापारी ने 14 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर बच्चों की देखरेख करती थी पीड़िता

राजधानी जयपुर में 14 साल की एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोपी टेंट कारोबारी रवि जिंदल है. पीड़िता आरोपी के घर में बच्चों की देखरेख थी.

जयपुर में व्यापारी ने 14 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर बच्चों की देखरेख करती थी पीड़िता
प्रतीकात्मक तस्वीर.

जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में 29 अप्रैल को टेंट कारोबारी रवि जिंदल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ. 14 वर्षीय किशोरी के साथ रेप करने का आरोप है. किशोरी आरोपी के घर बच्चों की देखरेख का काम करती थी. इसके लिए टेंट कारोबारी उसे हर महीने ढाई हजार रुपए तनख्वाह देता था. 

डेढ़ साल से आरोपी के घर काम करती थी बच्ची 

पीड़िता की नानी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 साल की दोहिती के साथ आरोपी रवि जिंदल ने रेप किया है.  पिछले डेढ़ साल से नाबालिग रवि जिंदल के घर काम कर रही थी. रवि जिंदल के घर में बच्चों की देखरेख करती थी. इसके लिए रवि जिंदल उसे वेतन भी देता था. 2 अप्रैल को आरोपी रवि जिंदल ने अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप किया. नाबालिग के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की डरा धमकाकर घर से निकाल दिया.  इसके बाद दोहिती  नानी के पास आकर रहने लगी.

28 अप्रैल को पीड़िता ने अपनी नानी से बताई आपबीती

28 अप्रैल को बातचीत के दौरान नाबालिक दोहिती ने नानी को आपबीती सुनाई. 29 अप्रैल को पीड़िता की नानी विद्यानगर थाने लेकर पहुंची. थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी. 

टेंट व्यापारी के घर पर काम करती थी किशोरी 

SHO विद्याधर नगर राकेश ख्यालिया ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 14 साल की दोहिती के साथ रेप हुआ. आरोपी रवि जिंदल के यहां उनकी दोहिती नौकरी करती थी. रवि जिंदल पर ही रेप का आरोप लगाया. रवि जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के अजमेर में फिर से होगा लोकसभा चुनाव का मतदान, 2 मई को वोटिंग का ECI ने दिया निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com