Rajasthan: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर के पिता का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 7 फरवरी 2025 को उनके पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौर का अंतिम संस्कार जयपुर के पानीवाला में किया जाएगा.
बड़े ही दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताश्री कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) February 6, 2025
उनकी शिक्षा, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा… pic.twitter.com/tYp71ju33c
देश की रक्षा और सेवा में किया जीवन समर्पित
कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ भारतीय सेना में दीर्घकालिक सेवा देकर देश की रक्षा और सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले अनुकरणीय व्यक्तित्व थे. उनके आदर्श, शिक्षा और मार्गदर्शन ने न केवल परिवार बल्कि समाज को भी प्रेरित किया.
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पिता के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना
अपने पिता के निधन पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "उनकी शिक्षा, आदर्श और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे. ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें."
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल श्री राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ के पिताजी श्री लक्ष्मण सिंह जी के देहावसान के समाचार दुःखद है।
— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) February 6, 2025
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति !!@Ra_THORe pic.twitter.com/CBxMGLzL2v
वासुदेव देवनानी ने जताया शोक
कर्नल राठौड़ के पिता के निधन की दुखद खबर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना भी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता श्री लक्ष्मण सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
ॐ शांति !!
यह भी पढ़ें: Budget Session 2025: राजस्थान विधानसभा में बहस के बाद हंगामा, नए जिले बहाल कराने के लिए वेल में आ गए कांग्रेसी