विज्ञापन
This Article is From May 06, 2025

VIDEO: बूंदी में शराब ठेके पर पुलिस की गुंडागर्दी, सेल्समैन को पीटा, थाने में बंद रखा, SP तक पहुंची शिकायत

पीड़ित उपेंद्र बूंदी आबकारी विभाग द्वारा बल्लोप ग्राम पंचायत में आंवटित लाइसेंसी दुकान में करीब 1 साल से सेल्समैन की नौकरी कर रहा है. पुलिसकर्मी ने जब उससे मारपीट की तो उसने SP से उनकी शिकायत की है.

VIDEO: बूंदी में शराब ठेके पर पुलिस की गुंडागर्दी, सेल्समैन को पीटा, थाने में बंद रखा, SP तक पहुंची शिकायत
बूंदी में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा इलाके में शराब ठेके पर पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. ठेके पर मारपीट करते हुए पुलिसकर्मी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. मारपीट करने में तालेड़ा थाना प्रभारी अजीत बागडोलिया सहित कांस्टेबल शामिल हैं.

मारपीट करते दिख रहे पुलिसकर्मी

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी शराब ठेके में काम कर रहे युवकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद थाना प्रभारी और कांस्टेबल युवक को मारपीट करते हुए अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

पीड़ित उपेंद्र ने बूंदी एसपी से की शिकायत.

पीड़ित उपेंद्र ने बूंदी एसपी से की शिकायत.
Photo Credit: NDTV Reporter

पीड़ित ने बूंदी एसपी से की शिकायत

पीड़ित उपेंद्र मीणा ने बूंदी एसपी को पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह शराब की दुकान पर सेल्स मेन के पद पर कार्य करता है. 1 मई को शाम को 6:30 बजे तालेड़ा थानाधिकारी अजीत बागडोलिया और चार पुलिस कांस्टेबल आए और दुकान के अंदर घुस गए. उन्होंने उपेंद्र से गाली-गलोच कर प्रताड़ित किया और मारपीट की.

सेल्समैन से मंथली मांगने का आरोप

उपेंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उससे अवैध और गैर-कानूनी तरीके से राशि की मांग की और दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपये की मंथली की मांग की. मंथली नहीं देने पर पुलिसकर्मियों ने उपेंद्र के साथ मारपीट की और उसे थाने में बंद कर दिया. अगले दिन शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट में जमानत मिल गई. एसपी ने पीड़ित की रिपोर्ट पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- 'गांधी 125 जीना चाहते थे..मैं 100 साल जीना चाहता हूं', गहलोत बोले- मेरा मानसिक संतुलन नहीं बिगड़ा

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com