विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा, सांवलियाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 लोग घायल और 1 की मौत

चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा, सांवलियाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 लोग घायल और 1 की मौत

चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार (26 मई) सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई. बस पलटने से 20 लोग घायल और 1 की मौत हो गई है. बस में सवार श्रद्धालु श्रीसांवलियाजी के दर्शन करने जा रहे थे. सभी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से बस में सवार होकर मंदिर के लिए रवाना हुए थे. तभी सुबह 5:30 बजे भादसोड़ा क्षेत्र के बागुंड और भादसोड़ा नेशनल हाइवे पर हादसा हो गया. एक्सीडेंट के बाद अफरा-तफरी मच गई. 

(खबर अपडेट की जा रही है.)

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close