विज्ञापन

कोटा में बच्चों का एडमिशन करवाने जा रहे पेरेंट्स हादसे का शिकार, ड्राइवर को झपकी आई और पलट गई क्रूजर

चित्तौड़गढ़ के पारसोली में भीषण हादसा हुआ. इसमें 6 स्टूडेंट्स और 6 अभिभावक घायल हो गए.

कोटा में बच्चों का एडमिशन करवाने जा रहे पेरेंट्स हादसे का शिकार, ड्राइवर को झपकी आई और पलट गई क्रूजर
क्रूजर में सवार 13 लोग घायल हो गए हैं.

चित्तौड़गढ़ के पास सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी क्रूजर पलट गई. इसमें अभिभावक-बच्चों समेत दुर्घटना में कुल 13 घायल हो गए. मंगलवार (12 मई) सुबह नेशनल हाईवे-27 पर पारसोली रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि गाड़ी ने संतुलन खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई. इसमें 6 स्टूडेंट्स और 6 अभिभावक घायल हो गए. वहीं, 6 घायलों का इलाज चित्तौड़गढ़ में जारी है.

अभिभावक बच्चों का स्कूल का एडमिशन कराने के लिए कोटा जा रहे थे. बांसवाड़ा से एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर रवाना हुए थे. तभी रास्ते में अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार गाड़ी पलट गई. हादसे के वक्त गाड़ी में चीख-पुकार मच गई. 

राहगीरों ने मदद से घायलों को बाहर निकाला

सूचना मिलते ही पारसोली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची. राहगीरों की मदद से तुरंत सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. घटनास्थल पर क्रेन को बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया हैं. वहीं, घायलों को एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र पारसोली पर पहुंचाया गया. 

घायलों की स्थिति खतरे से बाहर

प्राथमिक उपचार पारसोली में करने के बाद कुछ घायलों को रेफर कर दिया गया. 4 स्टूडेंट्स, वाहन ड्राइवर और एक अभिभावक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके हाथ-पैरों में चोटें आई हैं. 

यह भी पढ़ेंः किस प्रिटिंग प्रेस में छपती हैं फर्जी डिग्रियां? SOG ने शुरू की जांच, राजस्थान की कई यूनिवर्सिटी रडार पर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close