विज्ञापन

चूरू: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जल गईं 2 सगी बहनें, तेज हवा से भड़की चूल्हे की चिंगारी

तेज हवा के कारण चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी में सो रहीं दोनों बहनें जिंदा जल गईं.

चूरू: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जल गईं 2 सगी बहनें, तेज हवा से भड़की चूल्हे की चिंगारी
चूरू: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जल गईं 2 सगी बहनें

राजस्थान के चूरू जिले से रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना बीदासर के निकटवर्ती गांव मानपुरा की रोही में हुई है. यहां पर खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से अंदर सो रहीं दो बच्चियां बुरी तरह से झुलस गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

झोपड़ी के नीचे दबकर जल गईं दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार, रविवार करीब साढ़े तीन बजे खेत में बनी झोपड़ी में चूल्हा जल रहा था. इसी दौरान तेज हवा के कारण चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. उस समय झोपड़ी में 11 वर्षीय मोनिका और 9 वर्षीय डाली सो रही थीं. 

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी जलकर गिर गई. झोपड़ी गिरने से दोनों बहनें उसके नीचे दब गईं और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचे.

दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर

डीएसपी नेमीचंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. दोनों बच्चियों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शवों को मोर्चरी में रखवाया गया. बाद में बीदासर एसडीएम अम्मीलाल यादव और सुजानगढ़ एसपी सतपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: कोटा में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक और महिला की मौत, अब तक 5 महिलाओं की जा चुकी जान

Rajdhani Express fire: 68 लोग और महज 15 मिनट... जब आग की लपटों से घिरी राजधानी एक्सप्रेस, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com