विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2024

दौसा हार पर बीजेपी के अंदर घमासान, जिला अध्यक्ष को कार्यकर्ता ने दी गाली; जगमोहन मीणा ने कहा- विभीषण को ढूंढा जाएगा

दौसा विधानसभा में बीजेपी की हार के बाद यहां सियासत गरमाने लगी है. रविवार को संगठनात्मक कार्यक्रम में कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष के साथ भरी सभा में गाली गलौज की है.

दौसा हार पर बीजेपी के अंदर घमासान, जिला अध्यक्ष को कार्यकर्ता ने दी गाली; जगमोहन मीणा ने कहा- विभीषण को ढूंढा जाएगा

Dausa Politics: राजस्थान में उपचुनाव के बाद से प्रदेश में सियासत बदल रही है. वहीं दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम बीजेपी के लिए चौंकाने वाला है. क्योंकि प्रदेश में बीजेपी ने उपचुनाव में सात में से 5 सीटों पर जीत हासिल की है. लेकिन दौसा सीट जो हॉट सीट थी और इस पर बीजेपी नेताओं ने काफी मेहनत भी किया था. लेकिन इसके बावजूद यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई. दौसा सीट पर किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी. उन्होंने अपने भाई जगमोहन मीणा को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. लेकिन फिर भी जीत हासिल नहीं कर पाए. दौसा हार के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने अपनों के दगा देने का दर्द भी जाहिर किया. ऐसे में अब बीजेपी के अंदर इस हार को लेकर घमासान मचने लगा है.

दौसा में ऐसी ही घटना रविवार (1 दिसंबर) को हुई. जब जिले में बीजेपी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें एक कार्यकर्ता ने दौसा हार को लेकर जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा के साथ भरी सभा में गाली गलौज करने लगा. इस घटना के बाद ही कहा जा रहा है कि दौसा में बीजेपी के अंदर सही नहीं चल रहा है.

मदन दिलावर के पहुंचने से पहले मचा बवाल

दौसा में बीजेपी के संगठनात्मक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचने वाला थे. लेकिन इस बैठक से पहले ही स्थानीय कार्यकर्ता रितेश पारीक जगमोहन मीणा की हार को लेकर नाराज थे. कुछ बात को लेकर रितेश पारीक ने बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा को भरी महफिल में गालियां देने लगा. कार्यकर्ता काफी आक्रामक हो गया. इस दौरान वहां बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा और सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल भी मौजूद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

विभीषण को ढूंढा जाएगा

वहीं दूसरी ओर किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा ने दौसा में अपनी हार को लेकर कहा कि जो भी हार का कारण है उसकी समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्तर से इसे देख रही है. जो कमी है उसे पूरी की जाएगी. वहीं किरोड़ी लाल मीणा के विभीषण वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मैं तो लक्ष्मण हूं और उनके लिए काम किया है. उन्होंने भी अपना धर्म निभाया है. लेकिन अगर वह विभीषण की बात कर रहे हैं तो उसे भी ढूंढा जाएगा. भाई किरोड़ी लाल मीणा के लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने राम की तरह मेरे लिए काम किया. वह एक सामाजिक आदमी हैं. चुनाव में हार जीत होती है.

यह भी पढ़ेंः ​​​​​​​सांसद राजकुमार रोत की गाड़ी पलटी, बांसवाड़ा में अनियंत्रित हुई Scorpio कार

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com